Move to Jagran APP

Kumaon Weather News Update : पहाड़ से मैदान तक दो दिन साफ रहेगा मौसम साफ, बारिश की संभावना नहीं

Kumaon Weather News Update उत्तराखंड के मैदानी से लेकर पहाड़ी जिलों तक में अगले दो दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यानी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग देहरादून के मुताबिक मौसम ठीक होने की वजह से कहीं कोई अलर्ट की स्थिति नहीं रहेगी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 08:13 AM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 08:13 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : पहाड़ से मैदान तक दो दिन साफ रहेगा मौसम साफ, बारिश की संभावना नहीं
Kumaon Weather News Update : पहाड़ से मैदान तक दो दिन साफ रहेगा मौसम साफ, बारिश की संभावना नहीं

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Kumaon Weather News Update :उत्तराखंड के मैदानी से लेकर पहाड़ी जिलों तक में अगले दो दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यानी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग देहरादून के मुताबिक मौसम ठीक होने की वजह से कहीं कोई अलर्ट की स्थिति नहीं रहेगी। ऐसे में पर्यटकों की आमद बढऩे की पूरी संभावना है। क्योंकि, पहाड़ से लेकर मैदान तक गुनगुनी धूप छाई रहेगी। हालांकि, ठंड बढऩे का सिलसिला अब शुरू हो गया है। गुरुवार दोपहर हल्द्वानी का पारा दो डिग्री नीचे आया था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक तराई यानी हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में 21 व 22 नवंबर को हल्के कोहरे की संभावना अभी भी बनी हुई है।

loksabha election banner

स्टेशन         अधिकतम तापमान     न्यूनतम तापमान

पंतनगर         28.2                         13.5

हल्द्वानी          25.7                         16.5

पिथौरागढ़       22.8                         7.1

कौसानी          18.2                         7.8

लोहाघाट         20.2                         4.4

बागेश्वर           24.7                        10.8

अल्मोड़ा         25.5                          7.1

जागेश्वर          18.6                           8.1

कपकोट         16.1                          14.8

कंबल को फिर होगा लंबा इंतजार

हल्द्वानी की गौला नदी में हर साल सात हजार करीब बाहरी श्रमिक पहुंचते हैं। बिहार व झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के मजदूर भी गौला में काम करते हैं। नियम के मुताबिक वन निगम को इन्हें कंबल व अन्य सामग्री उपलब्ध करवानी होती है। लेकिन अभी तक नदी खुली नहीं। ऐसे में वन निगम ने इन श्रमिकों का रजिस्टे्रशन भी नहीं किया। बगैर पंजीकरण कोई सामान नहीं मिलता। ऐसे में इस साल भी ठंड से बचने को समय पर कंबल नहीं मिला।

गौला के पानी ने रोका खनन

अक्टूबर में आई आपदा के बाद से गौला नदी में पानी का बहाव चल रहा है। नवंबर में यह स्थिति पहली बार बनी है। जिस वजह से अभी तक खनन सत्र चालू नहीं हुआ। वाहनस्वामी भी जोखिम लेने से बच रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.