Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update : 16 से मौसम में बदलाव के आसार, पर्वतीय जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

Kumaon Weather Update तापमान में तेजी के बीच राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 16 व 17 अप्रैल के दौरान कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 07:30 AM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 07:30 AM (IST)
Kumaon Weather Update : 16 से मौसम में बदलाव के आसार, पर्वतीय जिलों में हो सकती है हल्की बारिश
Kumaon Weather Update : 16 से मौसम में बदलाव के आसार, पर्वतीय जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : तापमान में तेजी के बीच राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 16 व 17 अप्रैल के दौरान कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में कहीं कहीं पर गरज वाले बादल विकसित होने के साथ बौछार पड़ सकती है। मौसम में बदलाव के साथ अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आने से गर्मी से राहत मिल सकती है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं पर हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

loksabha election banner

मैदान के तापमान में मामूली गिरावट

मौसम में बदलाव नहीं है लेकिन तापमान में थोड़ी कमी जरूर आई है। मंगलवार को हल्द्वानी के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट देखी गई। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में तेजी आई है। मंगलवार का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वातावरण में हल्की धुंध फिर नजर आने लगी है। विशेषकर पर्वतीय इलाकों में जंगल की आग के कारण मौसम में धुंध छाई हुई है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद तापमान में फिर से तेजी आने लगेगी।

कुमाऊं में कहां कितना रहा पारा

स्टेशन        अधिकतम  न्यूनतम

हल्द्वानी     37.0        13.6

नैनीताल      26.0        20.0

मुक्तेश्वर     25.7        10.3

अल्मोड़ा      32.4        10.8

चम्पावत     25.0         8.0

पिथौरागढ़   28.8         11.2

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.