Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update : बढ़ते तापमान पर अंकुश, पिथौरागढ़ जिले में आज से बारिश के आसार

Kumaon Weather Update चार दिनों से तापमान में तेजी का सिलसिला शनिवार को थम गया। शनिवार को हल्द्वानी में आंशिक बादल छाए रहे। तराई में रात को कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को भी कोहरा छाने की संभावना जताई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 07:24 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 07:24 AM (IST)
Kumaon Weather Update : बढ़ते तापमान पर अंकुश, पिथौरागढ़ जिले में आज से बारिश के आसार
Kumaon Weather Update : बढ़ते तापमान पर अंकुश, पिथौरागढ़ जिले में आज से बारिश के आसार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : चार दिनों से तापमान में तेजी का सिलसिला शनिवार को थम गया। शनिवार को हल्द्वानी में आंशिक बादल छाए रहे। तराई में रात को कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को भी कोहरा छाने की संभावना जताई है। सीमांत पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश, बूंदाबांदी या हिमपात होने की संभावना है। पिथौरागढ़ जिले में अगले दो दिन बारिश व हिमपात की संभावना बनी रहेगी। इधर, अगले दो दिनों के दौरान पर्वतीय जिलों में कुछ जगह पर आंशिक बादल छा सकते हैं। 

loksabha election banner

नैनीताल, हल्द्वानी के तापमान में गिरावट 

शनिवार को तापमान में बदलाव देखने को मिला। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ 25.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रहा। नैनीताल का तापमान आधा डिग्री नीचे आया है। शनिवार को नैनीताल का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री रहा। तापमान में गिरावट के साथ पर्यटन नगरी नैनीताल में सुबह-शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। 

18 फरवरी से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने 18 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ का हल्का सिस्टम बना है। जिसके चलते बादल देखने को मिलेंगे। 18 के बाद मौसम इसका प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन          अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी         25.4            7.3

नैनीताल        17.0            2.0

मुक्तेश्वर        16.8            6.3

अल्मोड़ा        23.0            5.0

पिथौरागढ़       20.2            5.2

चम्पावत        21.0            3.0

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.