Move to Jagran APP

मौसम विभाग ने जारी किया कुमाऊं के अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान, जानिए क्या रहेगी कोहरे की स्थिति

कुमाऊं के तराई-भाबर में मंगलवार से छाया कोहरे से शुक्रवार से राहत मिल सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में गुरुवार को कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। शुक्रवार को इससे राहत मिलेगी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 08:04 AM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 08:04 AM (IST)
मौसम विभाग ने जारी किया कुमाऊं के अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान, जानिए क्या रहेगी कोहरे की स्थिति
मौसम विभाग ने जारी किया कुमाऊं के अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान, जानिए क्या रहेगी कोहरे की स्थिति

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कुमाऊं के तराई-भाबर में मंगलवार से छाया कोहरे से शुक्रवार से राहत मिल सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में गुरुवार को कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। शुक्रवार को इससे राहत मिलेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ बने रहने की संभावना है। सिंह ने बताया कि अगले पांच दिन कुमाऊं में बारिश की संभावना नहीं है। तापमान बढ़ने से वृद्धि होने की वजह से कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। मुक्तेश्वर में 0.7 डिग्री पर चल रहा तापमान 3 से चार डिग्री तक आने की संभावना है।

loksabha election banner

तराई-भाबर में कोहरा, पर्वतीय क्षेत्रों में खिली धूप

तराई-भाबर में बुधवार को कोहरा छाया रहा। हल्द्वानी में दोपहर 11 बजे हल्की धूप निकली। दोपहर बाद फिर हल्का कोहरा रहा। मौसम का यह पहला घना कोहरा रहा। सुबह के समय दृश्यता 120 मीटर रही। कोहरे के अनुरूप तापमान में कमी नहीं आई है। पर्वतीय क्षेत्रों में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को सबसे कम 0.7 डिग्री तापमान मुक्तेश्वर में रहा।

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान           अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी       18.6          12.3

पंतनगर         17.8         12.0

नैनीताल        8.6            3.7

मुक्तेश्वर       7.2            0.7

अल्मोड़ा        16.3          3.5

बागेश्वर         20.2          7.6

पिथौरागढ़      14.5          5.3

शिव विहार में जलभराव बना मुसीबत

कुसुमखेड़ा आरके टैंट हाउस रोड से लगी शिव विहार कालोनी में जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। पिछले दिनों हुए बारिश के बाद कालोनी में अब भी जलभराव बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.