Move to Jagran APP

Uttarakhand Election 2022 : आज नामांकन का आखिरी दिन, पूर्व सीएम हरीश रावत समेत बचे प्रत्याशी करेंगे नाम‍िनेशन

Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया अब आखिरी दौर में पहुंच चुकी है। आज नामांकन का आखिरी दिन है। जबकि कल से नामांकन पत्रों की जांच होगी और प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 08:33 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 08:33 AM (IST)
Uttarakhand Election 2022 : आज नामांकन का आखिरी दिन, पूर्व सीएम हरीश रावत समेत बचे प्रत्याशी करेंगे नाम‍िनेशन
Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया अब आखिरी दौर में पहुंच चुकी है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। जबकि कल से नामांकन पत्रों की जांच होगी और प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है। आज लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम हरीश रावत समेत बचे हुए प्रत्याशी नामांकन करेंगे। वहीं गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा मौजूदा मंत्री बंशीधर भगत, अरविंद पांडेय, विशन सिंह चुफाल व रेखा आर्य ने नामांकन पत्र जमा कराए। वहीं कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, महेंद्र पाल सिंह, आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर व उक्रांद के पुष्पेश त्रिपाठी ने भी नामांकन पत्र जमाकर ताल ठोकी।

loksabha election banner

नैनीताल जिला

लालकुआं से आप की सविता पांडे, भीमताल से भाजपा के राम सिंह कैड़ा, भाजपा के बागी मनोज साह ने निर्दल नामांकन कराया। नैनीताल सीट से भाजपा की सरिता आर्य, आप के डा. भुवन आर्य, हल्द्वानी से कांग्रेस के सुमित कुमार हृदयेश, भाजपा के जोगेंद्र सिंह रौतेला, निर्दलीय दिव्यांशु वर्मा ने नामांकन कराया। कालाढूंगी से भाजपा के बंशीधर भगत, उपपा के प्रकाश चंद्र व निर्दलीय भगवान सिंह, रामनगर में कांग्रेस के महेंद्र सिंह पाल, सपा के अब्दुल गफ्फार, उक्रांद के राकेश चौहान के अलावा जगदीश चंद्र पांडे व श्वेता मासीवाल ने निर्दलीय नामांकन कराया।

बागेश्वर

बागेश्वर सीट से भाजपा के चंदन राम दास, कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत दास और कांग्रेस से बागी बाल कृष्ण और भैरव नाथ ने निर्दल नामांकन कराया। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से बसंत कुमार, सपा से लक्ष्मी देवी, भारतीय चैतन्य पार्टी से दिनेश आर्या ने पर्चा भरा। वहीं कपकोट से कांग्रेस के ललित फस्र्वाण ने नामांकन कराया।

पिथौरागढ़ जिला

डीडीहाट सीट से भाजपा के विशन सिंह चुफाल, कांग्रेस के प्रदीप पाल, आप से दीवान मेहता, सपा से सुरेंद्र गुरुंग ने नामांकन पत्र जमा किया। गंगोलीहाट सीट से कांग्रेस के खजान गुड्डू, आप से बबीता चंद, उक्रांद से हरिप्रसाद, पिथौरागढ़ सीट से सपा के वीर विक्रम सिंह, धारचूला से आप के नारायण, सपा से मंजू देवी, उक्रांद से रमेश थलाल व निर्दलीय जीवन ठाकुर ने नामांकन कराया।

ऊधम सिंह नगर

खटीमा में भाजपा से पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस से भुवन कापड़ी और आप से एसएस कलेर ने नामांकन दाखिल किया। यहां सपा से विजय पाल बिक्की व भारतीय सुभाष सेना से राजेश ने नामांकन पत्र जमा कराया।रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की मीना शर्मा और सुरेंद्र सिंह व सोनी श्रीवास्तव ने निर्दल नामांकन कराया। गदरपुर से भाजपा के अरविंद पांडेय, कांग्रेस के प्रेमानंद महाजन व न्याय धर्म सभा पार्टी से लाल बहादुर यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बाजपुर से सपा के धनराज भारती, जसपुर से भाजपा के डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल, कांग्रेस के आदेश सिंह चौहान, बसपा से अजय अग्रवाल, आप के डा. युनूस चौधरी ने नामांकन किया। सितारगंज सीट से भाजपा के सौरभ बहुगुणा, कांग्रेस से नव तेजपाल सिंह, आप के अजय जयसवाल और कांग्रेस के बागी नारायण पाल ने बसपा से नामांकन पत्र जमा कराया। नानकमत्ता से भाजपा के प्रेम सिंह राणा, कांग्रेस से गोपाल सिंह राणा, काशीपुर से भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा, कांग्रेस के नरेश चंद सिंह, सपा के बलजिंदर सिंह, बसपा के गगन कांबोज ने पर्चा भरा। किच्छा सीट से भाजपा के राजेश शुक्ला, कांग्रेस के तिलक राज बेहड़, आप के कुलवंत सिंह, उक्रांद के जीवन सिंह नेगी, भारतीय शक्ति चेतन पार्टी से सुरेंद्र सिंह व निर्दल हरीराम राय ने पर्चा भरा।

चम्पावत जनपद

चम्पावत सीट से कांग्रेस के हेमेश खर्कवाल, बसपा के राकेश वर्मा, निर्दलीय जगदीश चंद्र भट्ट, लोहाघाट से प्रकाश सिंह धामी, चंद्रकांत व हिमेश कलखुडिय़ा ने निर्दलीय नामांकन कराया।

अल्मोड़ा जिला

अल्मोड़ा सीट से भाजपा के कैलाश शर्मा, आप के अमित जोशी, उक्रांद के भानु प्रकाश जोशी, उपपा के गोपाल राम, सपा के अर्जुन सिंह भाकुनी के अलावा विनय किरौला व विनोद चंद्र तिवारी ने निर्दलीय नामांकन कराया। सोमेश्वर सीट से भाजपा की रेखा आर्या, कांग्रेस के राजेंद्र बाराकोटी, उपपा की किरन आर्या, सपा के बलवंत आर्या ने पर्चा भरा। जागेश्वर से कांग्रेस के गोविंद सिंह कुंजवाल, आप के तारा दत्त पांडे व बिमला पांडे, उपपा के नारायण राम, सपा के रमेश सनवाल, रानीखेत से भाजपा के प्रमोद नैनवाल व बसपा के मनोज कुमार ने नामांकन कराया। द्वाराहाट से उक्रांद के पुष्पेश त्रिपाठी, आप के प्रकाश चंद्र, बसपा के आनंद बल्लभ तथा संजय सिंह भंडारी, राजेंद्र सिंह, रविंद्र चंद्र जोशी व भाजपा के बागी कैलाश भट्ट ने निर्दलीय नामांकन कराया। सल्ट सीट से आप के सुरेश बिष्ट, उक्रांद के राकेश कुमार गोस्वामी, बसपा के भोले शंकर आर्या, सपा के भूपेंद्र सिंह, आप की पुष्पा बिष्ट व निर्दलीय सुरेंद्र सिंह ने नामांकन कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.