Move to Jagran APP

चुनाव में बढ़ी शराब की खपत, सर्वाधिक अल्मोड़ा में और सबसे कम बागेश्वर में पकड़ी गई

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव करीब आते ही शराब की तस्करी बढ़ गई है। कुमाऊं मंडल में आए दिन पुलिस तस्करों को गिरफ्तार कर शराब बरामद कर रही है। इस बीच सर्वाधिक शराब अल्मोड़ा पुलिस ने बरामद की है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 11:45 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 11:45 AM (IST)
चुनाव में बढ़ी शराब की खपत, सर्वाधिक अल्मोड़ा में और सबसे कम बागेश्वर में पकड़ी गई
विधानसभा चुनाव करीब आने ही उत्तराखंड में शराब की तस्करी बढ़ गई है।

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : चुनाव में शराब की खपत बढ़ गई है। इसकेे साथ तस्करी का दायरा भी बढ़ रहा है। पुलिस तस्करों पर लगातार कार्रवाई भी कर रही है। अब तक कुमाऊं की बात करें तो अल्मोड़ा पुलिस अंग्रेजी शराब पकडऩे में सबसे आगे रही है। अल्मोड़ा पुलिस ने 1309 लीटर, उधम सिंह नगर पुलिस 958 लीटर, नैनीताल 959 लीटर, अल्मोड़ा पुलिस 1309 लीटर, पिथौरागढ़ पुलिस 657 लीटर, चंपावत 323 लीटर व बागेश्वर 86 लीटर शराब पकड़ चुकी है। डीआइजी डा. नीलेश आनंद भरणे का कहना है कि शराब तस्करी रोकने के लिए जिले की सभी सीमाओं पर चेकिंग की जा रही है। शराब के साथ पकड़े गए तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। शराब तस्करी को पूरी तरह से रोका जाएगा। किसी पुलिस कर्मी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

इन मामलों में हुई ये कार्रवाई

जिला बदर की कार्रवाई

जिला                  आरोपित

उधमसिंहनगर      24

नैनीताल              07

बागेश्वर               02

गैंगस्टर एक्ट

जिला                   आरोपित

उधम सिंह नगर     08

नैनीताल               06

अल्मोड़ा                04

वांछितों की गिरफ्तारी

उधम सिंह नगर 222 में से 135 गिरफ्तार

नैनीताल 54 में से 35 गिरफ्तार

पिथौरागढ़ 59 में 21 गिरफ्तार

चम्पावत 03 में 01 गिरफ्तार

बागेश्वर 19 में 15 गिरफ्तार

अल्मोड़ा 02 में 0 गिरफ्तार

शस्त्र जमा करने की कार्रवाई

ऊधमसिंहनगर         93 प्रतिशत

नैनीताल                  77 प्रतिशत

चम्पावत                 90 प्रतिशत

बागेश्वर                   76 प्रतिशत

अल्मोड़ा                  86 प्रतिशत

पिथौरागढ़                86 प्रतिशत

अवैध शस्त्र की बरामदगी(तमंचे)

उधम सिंह नगर         41

नैनीताल                   03

चम्पावत                 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.