Move to Jagran APP

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में प्रचार की निगरानी के लिए कांग्रेस कहां बनाएगी दो कंट्रोल रूम

उत्तराखंड में कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। संभावना है कि आज देर रात तक सूची जारी हो सकती है। वहीं प्रचार की निगरानी के लिए के लिए कांग्रेस कुमाऊं और गढ़वाल में दो कंट्रोल रूम बनाएगी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 10:34 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 10:34 AM (IST)
Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में प्रचार की निगरानी के लिए कांग्रेस कहां बनाएगी दो कंट्रोल रूम
Uttarakhand Election 2022: प्रचार की निगरानी के लिए हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में कांग्रेस का कंट्रोल रूम बनेगा।

जागरण संवाददात, हल्द्वानी : कुमाऊं की 29 सीटों पर पार्टी के प्रचार की निगरानी के लिए हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में कांग्रेस का कंट्रोल रूम बनेगा। प्रचार के दौरान आने वाली दिक्कतों और शिकायतों की जानकारी भी यहां पहुंचेगी। जिसका तत्काल समाधान होगा। ताकि चुनावी मैदान में पार्टी का झंडा बुलंद करने निकले कार्यकर्ताओं का जोश कम न हो सके। कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक जल्द टीम स्वराज आश्रम में कंट्रोल रूम सेटअप कर देगी। गढ़वाल मंडल की 41 सीटों के लिए देहरादून में कंट्रोल रूम बनेगा। मीडिया कोआर्डिनेटर जरिता लैतफलांग स्वराज आश्रम के कंट्रोल रूम की इंचार्ज होगी।

loksabha election banner

कोरोना काल की वजह से फिलहाल बड़े सियासी कार्यक्रमों पर रोक लगी है। सभी दल वर्चुअल संवाद के जरिये प्रचार में जुटे हैं। इस कड़ी में कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत पिछले 12 दिन में 19 विधानसभाओं में फेसबुक लाइव के जरिये कार्यकर्ताओं व जनता संग संवाद भी कर चुके हैं। वहीं, तकनीक का इस्तेमाल आगे प्रचार की निगरानी पर भी होगा। कुमाऊं के किसी भी कोने में चुनावी प्रचार के दौरान आने वाली किसी भी दिक्कत की जानकारी सीधा कंट्रोल रूम में पहुंचेगी। जहां अलग से टीम भी तैनात होगी। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने बताया कि यहां से सीधा संबंधित पदाधिकारी या व्यक्ति को भी तुरंत सूचना पहुंच जाएगी। पूरी कोशिश है कि पार्टी के लिए जी-जान से जुटे लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.