Move to Jagran APP

उत्तराखण्ड चुनाव 2022 : जानिए खटीमा से कब नामांकन करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन को अब सिर्फ दो दिन 27 और 28 जनवरी ही बचे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने नामांकन कार्यक्रम का ब्यौरा जारी हर दिया है। वह कल यानी गुरुवार को नामांकन करेंगे।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 02:26 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 02:26 PM (IST)
उत्तराखण्ड चुनाव 2022 : जानिए खटीमा से कब नामांकन करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड चुनाव 2022 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल नामांकन दाखिल करेंगे।

संवाद सहयोगी, खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल यानी 27 जनवरी को अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा से नामांकन दाखिल करेंगे। उनके कार्यक्रम का पूरा ब्याैरा जारी हो गया है। बुधवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चनाव प्रचार पर मंथन किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस चुनाव की कमान मैं नहीं बल्कि आप ही लोग संभाले। क्योंकि सीएम होने के कारण मुझे पूरे प्रदेश में भ्रमण पर रहना होगा। हर सीट पर कैंपेन के लिए जाना हो होगा। ऐसे में इस विधानसभा में चुनाव प्रचार की बागडोर आपलोग खुद संभालें।

loksabha election banner

सीएम धामी ने लोहियाहेड रोड स्थित एक मंडप हाल में चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर से विकास के दम पर पार्टी की सरकार बनने जा रही है। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से चुनाव प्रचार में जुट जाएं। संगठन की एकजुटता से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इसलिए गांव-गांव जाकर सरकार की उपलिब्ध्यों को जनता के बीच ले जाएं।

सीएम ने कहा कि प्रदेश का लोकसेवक होने के नाते वह क्षेत्र में अधिक समय नहीं दे पाएंगे। इसलिए चुनाव जीतने की जिम्मेदारी कार्यकतरओं के कंधे पर ही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की बदौलत ही वह मुख्यमंत्री बने हैं। यदि उन्हें जनता ने विधायक ना चुना होता तो वह सीएम कैसे बनते। इसके बाद सीएम मयूर विहार कालोनी एवं पारिन बैंक्वेट हॉल पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व सैनिकों व ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने सरकार द्वारा किए गए अब तक किए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सीएम बने पांच माह हुए हैं। अल्प समय में अधिकांश काम अभी होने से छूट गए हैं। बाकी कार्यों को भी जल्द पूरा किया जाएगा।

दर्जनों महिलाओं ने ली पार्टी की सदस्यता

सीएम ने कहा कि यह चुनाव मैं नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता लड़ रही है। इस दौरान उन्होंने अमाऊं गांव में लोगों से जनसंपर्क कर आर्शीवाद भी लिया। इस दौरान नगर की दर्जनों महिलाओं ने उनके समक्ष पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। जिनका फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता किशन सिंह बिष्ट किन्ना, जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट, नवीन बोरा, गोपाल बोरा, वरुण अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, मोहनी पोखरिया, राकेश राणा, भैरव दत्त पांडे, राजीव अग्रवाल, सुभाष बत्रा, सतीश गोयल, संतोष अग्रवाल, पवन अग्रवाल, गंभीर सिंह धामी, गोविंद मेहता, बाबू राम अग्रवाल, कमान जेठी, ललित बोरा, विश्वजीत मित्तल, यशोधर भट्ट, सोनिया सुनेजा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.