Move to Jagran APP

उत्तराखंड चुनाव 2022 : द्वाराहाट सीट से भाजपा के अनिल शाही व सल्ट से महेश जीना ने किया नामांकन

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 द्वाराहाट विधानसभा सीट से अनिल सिंह शाही और सल्ट विधानसभा सीट से महेश सिंह जीना ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पूर्व बीते रोज द्वाराहाट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने अपना पर्चा भरा था।

By Prashant MishraEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 08:21 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 08:21 PM (IST)
उत्तराखंड चुनाव 2022 : द्वाराहाट सीट से भाजपा के अनिल शाही व सल्ट से महेश जीना ने किया नामांकन
द्वाराहाट सीट पर उपरांत प्रत्याशी पुष्पेश त्रिपाठी के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

जागरण संवाददाता, रानीखेत (अल्मोड़ा) : नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन द्वाराहाट विधानसभा सीट से अनिल सिंह शाही और सल्ट विधानसभा सीट से महेश सिंह जीना ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पूर्व बीते रोज द्वाराहाट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने अपना पर्चा भरा था। द्वाराहाट सीट पर उपरांत प्रत्याशी पुष्पेश त्रिपाठी के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

prime article banner

उपमंडल मुख्यालय में मंगलवार को द्वाराहाट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। अनिल शाही अपने समर्थकों के साथ रानीखेत पहुंचे और अपना पत्र दाखिल किया। द्वाराहाट के नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश लाल साह तथा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममाता भट्ट उनके प्रस्तावक बने। नामांकन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने अनिल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इससे पूर्व सोमवार को मदन सिंह बिष्ट ने कांग्रेस की ओर से अपना नामांकन करवाया था। जबकि उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के पुष्पेश त्रिपाठी 27 जनवरी को अपना नामांकन करवाएंगे। इससे त्रिकोणीय संघर्ष के कयास लगाए जा रहे हैं। नामांकन करवाने के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत से द्वाराहाट सहित जनपद की सभी छह सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल होंगे।

गाडिय़ों के शौकीन हैं अनिल शाही 

भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही के पास दो कार और एक ट्रक है। गांव में 30 नाली भूमि है। जबकि क्रय की गई अपने नाम 19 लाख अस्सी हजार तथा पत्नी के नाम 42 लाख की अचल संपत्ति है। अनिल के पास सात तोला और पत्नी के पास बीस तोला सोना है। बैंकों में चार लाख चौरासी और नकद 25 हजार जबकि पत्नी के पास नकद दो लाख और एक हजार चार सौ नकद और एक लाख का फिक्स डिपॉजिट है।

सल्ट सीट से भाजपा के ही महेश जीना ने कराया नामांकन 

द्वाराहाट के अनिल शाही के साथ ही सल्ट विधानसभा सीट से भाजपा के महेश जीना ने उपमंडल मुख्यालय पहुंच कर पर्चा दाखिल किया। उनके प्रस्तावक मोहन सिंह व देवी दत्त्त शर्मा तथा अधिवक्ता नरेश गुप्ता रहे। नामांकन के बाद महेश जीना का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

सल्ट प्रत्याशी महेश जीना पर हैं दो मुकदमे

सल्ट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के खिलाफ दो मुकदमे हैं, हालांकि जांच में सही नहीं पाए गए। उनके पास करीब चार लाख की एक कार, धरकोट, मंगस्खाल, भिकियासैंण, तुराचौरा व स्दोसी में करीब 2.02 एकड़ कृषि भूमि व बेतालघाट (नैनीताल) में  5.02 एकड़ अकृर्षि भूमि व बेतालघाट में ही एक वाणिज्य भवन तथा रोहणी दिल्ली में आवासीय भवन है। बेतालेश्वर फर्म में अस्थायी निदेशक हिस्सेदार हैं। कुल अचल संपति 2 करोड़ 85 लाख है। प्रत्याशी महेश के पास एक रिवाल्वर के अलावा 3,75,550, पत्नी के पास 30 हजार तथा पुत्र व पुत्री के पास 55 हजार की नकदी है। महेश के पास 200 ग्राम, पत्नी के पास 300 ग्राम, दो पुत्रों के पास 50 ग्राम सोना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK