Move to Jagran APP

नैनीताल में स्‍वच्‍छता का पाठ पढ़ाने की अनूठी पहल, दीवारों पर उकेरी पर्यावरण म‍ित्रों की तस्‍वीर

शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम के साथ ही इससे जुड़े संदेशों को लोगों तक पहुंचाने के लिए हिलदारी संस्था ने कवायद शुरू कर दी है। संस्था द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों की दीवारों पर स्वच्छ्ता संदेशों के साथ ही पर्यवारण मित्रो को प्रोत्साहित करने को उनकी तस्वीरें बना रही।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 11:50 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 11:50 AM (IST)
नैनीताल में स्‍वच्‍छता का पाठ पढ़ाने की अनूठी पहल, दीवारों पर उकेरी पर्यावरण म‍ित्रों की तस्‍वीर
नैनीताल में जगह जगह ऐसी तस्‍वीरें बनाई जा रही हैं।

नैनीताल, नरेश कुमार: शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम के साथ ही इससे जुड़े संदेशों को लोगों तक पहुंचाने के लिए हिलदारी संस्था ने कवायद शुरू कर दी है। संस्था द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों की दीवारों पर स्वच्छ्ता संदेशों के साथ ही पर्यवारण मित्रो को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी तस्वीरें बनाने की योजना है। जिसकों लेकर संस्था से जुड़े युवाओं ने काम शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

बीते एक वर्ष से भी अधिक समय से हिलदारी संस्था नगरपालिका के सहयोग से शहर के कूड़ा प्रबंधन को लेकर काम कर रही है। संस्था ने जैविक व अजैवि‍क कूड़े को अलग अलग करने के लिए सराहनीय प्रयास किये जा रहे है। बीते दिनों संस्था ने वेस्ट प्लास्टिक से शहर को संवारने का प्लान तैयार किया। साथ ही शहर की दीवारों पर स्वच्छ्ता संदेश और शहर की सफाई को तत्पर रहने वाले पर्यावरण मित्रों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी तस्वीरें शहर की दीवारों पर उकेरने की योजना तैयार की। पालिका से इसकी अनुमति मिलने के बाद संस्था सदस्यों ने इस योजना के तहत काम करना शुरू कर दिया है। संस्था सदस्य नेहा शशिकुमार ने बताया कि दीवारों पर पर्यावरण मित्रों की तस्वीरें बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए माल रोड में छह स्थान चिन्हित किये गए है। तल्लीताल रिक्शा स्टैंड और मालरोड में मचान रेस्टोरेंट के  समीप पेंटिग बनाई जा चुकी है। इसके अलावा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले वाहनों में भी संदेश लिखे गए है। जल्द पेंटिंग का कार्य पूरा कर वेस्ट प्लास्टिक से बनी बेंच भी विभिन्न स्थानों पर लगाई जाएगी।

पर्यावरण मित्रों को प्रोत्साहित करने की पहल सराहनीय

संस्था द्वारा पर्यावरण मित्रों के उत्साहवर्धन के लिए उनकी तस्वीरें शहर की दीवारों पर उकेरने की पहल का सभी पर्यावरण मित्रों ने स्वागत किया है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ महासचिव सोनू सहदेव ने कहा कि संस्था के इस कार्य से सभी कर्मियों का साहस बढ़ेगा और उनके अंदर काम करने की एक नई ऊर्जा पैदा होगी। 

वेस्ट कपड़ों से बैग तैयार करेगी संस्था

संस्था सदस्य नेहा शशि कुमार ने बताया कि जल्द संस्था द्वारा वेस्ट कपड़ो के बैग भी तैयार किये जायेंगे। इन बैगों को शहर में संचालित होने वाले टैक्सी वाहनों में कूड़ा रखने के लिए लगाया जाएगा। जिससे शहर पहुँचने वाले पर्यटक कूड़ा ईधर उधर न फैंके। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.