आर्थिक मंदी से बढ़ी बेरोजगारी, इस तरह कैसे आएगा रामराज्य : प्रवीण तोगड़िया nainital news
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि देश वर्तमान में आर्थिक मंदी से गुजर रहा है। सत्ता में आने वाले राम मंदिर को भूल गए।
खटीमा (ऊधमसिंह नगर), जेएनएन : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि देश वर्तमान में आर्थिक मंदी से गुजर रहा है। सत्ता में आने वाले राम मंदिर को भूल गए। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। अब देश में राम राज्य कैसे आएगा। देश में रोजगार के अवसर खत्म हो गए हैं। शिक्षा व्यवस्था में संपूर्ण परिवर्तन करके रोजगार केंद्रित शिक्षा होनी चाहिए।
डॉ. तोगडिय़ा शुक्रवार को लोहियाहेड मार्ग स्थित एक बैंकट हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परिषद हिंदुओं को जगाने का काम कर रही है। देश में कोई भी हिंदू भूखा नहीं रहना चाहिए। बाद में उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में जीडीपी दर लगातार घट रही है। एक प्रतिशत जीडीपी घटने से एक करोड़ लोगों का बेरोजगार होना है। देश में लगातार महंगाई, किसानों का कर्ज बढ़ रहा है। डॉ. तोगडिय़ा ने कहा कि वह कैंसर के सर्जन है, लेकिन 28 वर्ष की आयु में सब छोड़कर राममंदिर निर्माण के आंदोलन से जुड़ गए थे।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हिंदूओं के 450 सालों के लंबे संघर्ष से राम मंदिर बनने जा रहा है, लेकिन राम मंदिर के लिए सत्ता में आने वाले मंदिर को भूल गए। सरकार को इमरजेंसी की भांति आर्थिक नीतियां और आर्थिक विषय के जानकार को देश के अर्थतंत्र की जिम्मेदारी देनी चाहिए। आज तक देश में रिजर्व बैंक का गर्वनर अर्थशास्त्र का विशेषज्ञ रहा है। वर्तमान में गर्वनर ब्यूरोक्रेट है। हालांकि उन्होंने सीएए व एनआरसी का समर्थन किया।
यह भी पढ़ें : महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर मोदी सरकार का फूंका पुतला