जानिए आज ऊधमसिंहनगर जिले में कोरोना संक्रमण के कितने मामले सामने आए
ऊधम सिंह नगर में संक्रमिताें के बढ़ते आंकड़ें थमने का नाम नहीं ले ऱहे हैं। अब तक जिले में कुल दो हजार से अधिक लोग पाजिटिव मामले एक्टिव हैं। सीएओ डा. सुनीता रतूड़ी चुफाल ने बताया कि दो दिन पहले उनकी भी कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : तराई में कोविड के मामलों में तेजी वे वृद्ध हो रही है। सीएमओ सुनीता रतूड़ी चुफाल, नगर निगम के तीन कर्मचारियों सहित 368 लोगों की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें निगम कर्मियों की रिपोर्ट शनिवार को जबकि सीएमओ दो दिन पहले संक्रमित हुई। सभी को आइसोलेट किया गया। इसमें 331 अारटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट, 35 एंटिजन और दो ट्रूनेट टेस्ट की रिपोर्ट शामिल है। सभी को आइसोलेट किया गया है।
ऊधम सिंह नगर में संक्रमिताें के बढ़ते आंकड़ें थमने का नाम नहीं ले ऱहे हैं। अब तक जिले में कुल दो हजार से अधिक लोग पाजिटिव मामले एक्टिव हैं। सीएओ डा. सुनीता रतूड़ी चुफाल ने बताया कि दो दिन पहले उनकी भी कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है। खुद को होम आइसोलेट किया है। इधर नगर निगम के एक पुरुष व दो महिला कर संग्रहकर्ता की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें बाजपुर 48, गदरपुर 50, जसपुर पांच , काशीपुर 112, खटीमा 33, किच्छा 37, सितारगंज 48 और रुद्रपुर में 35 लोग संक्रमित मिले हैं। सभी को आइसोलेट किया गया है।
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बार्डर पर और अस्पतालों में सैंपलिंग में तेजी लाई गई है। शनिवार को शहर के विभिन्न सीमाओं पर और अस्पतालों से आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए 1974 सैंपल भेजे गए हैं। इधर कोविड से बचाव को लेकर लगतार टीकाकरण जारी है। अब तक जिले में 96.75 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें 18 से 44 वर्षीय 13 लाख 54 हजार 19 लोगों को प्रथम डोज, 12 लाख 15 हजार 20 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
शनिवार को कुल 3028 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक एक लाख 49 हजार 869 ऐसे लोग हैं जिन्हें दूसरी डोज लगनी बाकी है। सीएचसी किच्छा में लक्ष्य के सापेक्ष 110 प्रतिशत एवं रुद्रपुर में 160 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया गया है। जिले में 15 से 18 वर्ष के कुल एक लाख 13 हजार 711 हैं। इनमें लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 81 हजार 119 किशारों को वक्सीन लगाई जा चुकी है। शनिवार को 958 किशोरों को टीका लगाया गया।
Edited By Skand Shukla