Move to Jagran APP

रुद्रपुर से दो किशोरियों का अपहरण, पुलिस ने आरोपित को जम्मू से किया गिरफ्तार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप निवासी दो किशोरियों को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया गया। इसका पता चलते ही पुलिस ने किशोरियों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान मिले लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दोनों को जम्मू से बरामद कर लिया साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 11:29 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 05:17 PM (IST)
रुद्रपुर से दो किशोरियों का अपहरण, पुलिस ने आरोपित को जम्मू से किया गिरफ्तार
रुद्रपुर से दो किशोरियों का अपहरण, पुलिस ने आरोपित को जम्मू से किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप निवासी दो किशोरियों को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया गया। इसका पता चलते ही पुलिस ने किशोरियों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान मिले लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दोनों को जम्मू से बरामद कर लिया, साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

ट्रांजिट कैंप निवासी युवती ने सौंपी तहरीर में कहा था कि उसकी 14 साल की बहन और उसके सहेली को ठाकुरनगर, ट्रांजिट कैंप निवासी मनोज उर्फ बाबी पुत्र दीपक ठाकुर बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया, साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष विनोद फर्त्याल ने बताया कि जांच के दौरान उनकी लोकेशन जम्मू में मिली।

इस पर एसआई प्रदीप शर्मा और कांस्टेबल नीरज भोज को जम्मू भेजा गया। जहां पुलिस ने आरोपित मनोज को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर दोनों किशोरियों को भी बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद फर्त्याल ने बताया कि दोनों किशोरियों को उनके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। किशोरियों के बयानों के आधार पर आरोपित के खिलाफ पाक्सो अधिनियम की धारा में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। आरोपित का कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.