भीमताल मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ
भरतीय जनता पार्टी मंडल का प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को एक रिसोर्ट में आयोजित कियाग या।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 08:16 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 08:16 PM (IST)
संस, भीमताल : भारतीय जनता पार्टी मंडल का प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को एक रिसोर्ट में आयोजित किया गया। केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में हुए प्रशिक्षण शिविर के दो दिवसीय इस सत्र में पार्टी के द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्ग दर्शन किया गया। प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य खीमा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रघुवर जोशी मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट, लक्ष्मण सिंह खाती, दिनेश खुल्बे, बहादुर सिंह बिष्ट ने प्रशिक्षण दिया। यहां प्रदीप पाठक, राजेश नेगी, धर्मानंद जोशी, पंकज जोशी, भावना महरा, योगेश तिवारी,रविंद्र कनार्टक, योगेश रजवार, आशु पाठक आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें