नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर भूस्खलन के कारण आया मलबा तीन घंटे बाद हटाया गया, आवागमन शुरू
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद हो गया। मलबा हटाने के लिए एनएच ने जेसीबी भेज दी है। हाईवे बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई है।
नैनीताल, जेएनएन : नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद हो गया। हाईवे बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई है। मलबा हटाने के लिए एनएच ने जेसीबी भेज दी थी। तीन घंटे के बाद मलबा हटाया गया। फिर जाकर आवागमन सामान्य हो सका।
रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हल्द्वानी- नैनीताल राजमार्ग में बलदियाखान के समीप पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया और मलबे से पूरी सड़क पट गई। सुबह के समय रास्ता बंद होने के कारण दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सूचना के बाद लोनिवि और एनएच कर्मचारी जेसीबी के साथ मौके पर पहुँचे। दो जेसीबी की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग से मलबा हटाया जा सका। इस दौरान पुलिस भी यातायात व्यवस्था को बनाये रखने में जुटी रही।
एनएच में तमाम स्थानों पर कमजोर पहाड़ियों से मानसून में भूस्खलन होता रहता है। हनुमानगढ़ से बलदियाखान, ताकुला, बेलुवाखान तक का क्षेत्र भूगर्भीय दृष्टि से संवेदनशील है। ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडेय ने बताया कि जेसीबी पहुंच गई है। मलबा हटाने का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही मलबा हटाकर आवगमन सुचारु किया जाएगा।