Move to Jagran APP

नैनीताल में मौसम का मिजाज बदला, बर्फ के फाहे गिरे, पर्यटकों में उत्‍साह

सरोवर नगरी में देर रात एक बार फिर बर्फ की फाहे गिरे जिसने पर्यटकों का मन मोह लिया। बर्फ के ये फाहे कुछ ही मिनट गिरे। पेड़ों की शाखाएं बर्फ के फाहों से लकदक हो गई हैं। बाद में मौसम साफ हो गया। सोमवार सुबह भी मौसम का मिजाज बदला।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 27 Dec 2021 08:51 AM (IST)Updated: Mon, 27 Dec 2021 08:51 AM (IST)
नैनीताल में मौसम का मिजाज बदला, बर्फ के फाहे गिरे, पर्यटकों में उत्‍साह

जागरण संवाददाता, नैनीताल : सरोवर नगरी में देर रात एक बार फिर बर्फ की फाहे गिरे, जिसने पर्यटकों का मन मोह लिया। बर्फ के ये फाहे कुछ ही मिनट गिरे। पेड़ों की शाखाएं बर्फ के फाहों से लकदक हो गई हैं। बाद में मौसम साफ हो गया। वहीं सोमवार सुबह भी मौसम का मिजाज बदला। बादल छाए हैं। हिमालय दर्शन क्षेत्र के आसपास के इलाकों बर्फ के फाहे पेडों की शाखाओं पर अटके हैं। पारा न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस पहुंचा। कड़ाके की ठंड जारी है।

loksabha election banner

नगर में मौसम का मिजाज सुबह से बदला हुआ था। घने बादल आसमान में छाए हुए थे और बर्फबारी के कयास लगाए जा रहे थे, जिस कारण कड़ाके की ठंड का आलम बना हुआ था। शाम पांच बजे अचानक बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए। यह देख विभिन्न शहरों से आए सैलानियों की मानों मन की मूराद पूरी हो गई। फाहे गिरते देख पर्यटकों को अच्छे हिमपात की उम्मीद जा गई, मगर करीब पांच मिनट बाद मौसम ने पुन: करवट लिया और आसमान साफ हो गया और ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गईं। इधर जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 11 व न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस रहा।

सैलानियों से गुलजार रही सरोवर नगरी, कई बार लगा जाम

क्रिसमस के दूसरे दिन भी पर्यटकों की आमद से शहर गुलजार नजर आया। पर्यटकों का दबाव बढ़ा तो सुबह से मालरोड, तल्लीताल और मल्लीताल क्षेत्र में कई बार जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान तल्लीताल से इंडिया होटल तक वाहनों की कतार लग गई, जिसे खुलवाने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर बाद तल्लीताल में स्थिति कुछ सामान्य रही। वहीं, शहर पहुंचे पर्यटकों ने नैनीझील में नौकायन के साथ ही केव गार्डन, चिडिय़ाघर, बाटनिकल गार्डन, वाटरफाल, हिमालय दर्शन, बारापत्थर समेत अन्य पर्यटन स्थलों में जमकर सैर सपाटा किया। साथ ही बड़ा बाजार, पंत पार्क, भोटिया मार्केट में खरीदारी की।

पुलिसकर्मियों ने अंधेरे और ठंड में काटी रात

शहर में क्रिसमस पर पर्यटकों का दबाव बढऩे के बाद वाहनों को रूसी बाइपास और नारायण नगर में पार्क किया गया, मगर प्रशासन और पालिका यहां बिजली, पानी और अलाव जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं जुटा पाया। नतीजतन यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को अंधेरे और ठंड में रात काटनी पड़ी। ईओ अशोक वर्मा ने बताया कि क्रिसमस के मौके पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलाव जलाए गए थे। वहीं, रूसी और नारायण नगर में थर्टी फस्र्ट को ही अलाव जलाना प्रस्तावित था। कुछ तकनीकि खामियों के कारण बिजली की व्यवस्था भी नहीं हो पाई, जिसका निस्तारण कर बिजली व्यवस्था जुटा ली गई है। थर्टी फस्र्ट पर सभी व्यवस्था सुचारू कर ली जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.