Move to Jagran APP

Nainital Weather Update: आज शुष्क रहेगा मौसम, रविवार को आंशिक बादलों के बीच पिथौरागढ़ में बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग ने शनिवार को कुमाऊं में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि तापमान में तेजी बनी रहेगी। रविवार को मौसम में बदलाव के साथ कुमाऊं में आमतौर पर बादल छाने की संभावना है। अगले दो दिन पिथौरागढ़ में बूंदाबांदी या फिर हिमपात हो सकता है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 07:10 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 07:10 AM (IST)
Nainital Weather Update: आज शुष्क रहेगा मौसम, रविवार को आंशिक बादलों के बीच पिथौरागढ़ में बूंदाबांदी के आसार
ऊंचाई वाले स्थानों पर बूंदाबांदी या फिर हिमपात हो सकता है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री पहुंच गया। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के तापमान में भी तेजी आई है। मौसम विभाग ने शनिवार को कुमाऊं में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि तापमान में तेजी बनी रहेगी। रविवार को मौसम में बदलाव के साथ कुमाऊं में आमतौर पर बादल छाने की संभावना है। अगले दो दिन पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर बूंदाबांदी या फिर हिमपात हो सकता है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। हालांकि यह कमजोर है। ऊंचाई वाले स्थानों पर इसका हल्का प्रभाव देखने को मिलेगा।

loksabha election banner

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन       अधिकतम     न्यूनतम

हल्द्वानी        25.6            8.0

नैनीताल       17.0            2.5

मुक्तेश्वर       17.2            4.3

अल्मोड़ा      23.0            4.6

पिथौरागढ़    20.2            5.4

चम्पावत       21.0            3.3

कुमाऊं में सामान्य से कम बारिश

दिसंबर पहले सप्ताह में हुई बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी थी। माह की शुरुआत में बारिश होने से किसानों को अच्छी बारिश की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब बारिश नाउम्मीद कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी से से 12 दिसंबर के दौरान कुमाऊं के छह जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। नैनीताल में सामान्य से 18 प्रतिशत, अल्मोड़ा में 28 प्रतिशत, बागेश्वर में 42, चम्पावत में 61 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 48 प्रतिशत ऊधमसिंह नगर जिले में 26 प्रतिशत कम बारिश हुई है। कम बारिश किसानों के लिए चिंता बढ़ाने वाली है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.