Move to Jagran APP

Paush Purnima 2021 : पूजन और खरीदारी के लिए श्रेष्ठ है आज का दिन

Paush Purnima 2021 ज्योतिषियों के मुताबिक गुरु पुष्य योग होने से खरीदारी और पूजा-पाठ आदि के लिए यह बेहद अहम होने वाली है। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि गुरुवार को पौष महीने की पूॢणमा और पुष्य नक्षत्र होना शुभ रहेगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 08:37 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 08:37 AM (IST)
Paush Purnima 2021 : पूजन और खरीदारी के लिए श्रेष्ठ है आज का दिन
Paush Purnima 2021 : पूजन व खरीदारी के लिए श्रेष्ठ है आज का दिन, दिनभर कर सकेंगे खरीदारी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Paush Purnima 2021 : पौष पूर्णिमा पर इस बार गुरु पुष्य योग बन रहा है। साल का यह पहला गुरु पुष्य योग है। ज्योतिषियों के मुताबिक गुरु पुष्य योग होने से खरीदारी और पूजा-पाठ आदि के लिए यह बेहद अहम होने वाली है। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि गुरुवार को पौष महीने की पूॢणमा और पुष्य नक्षत्र होना शुभ रहेगा। शुभ कार्य करने के साथ ही खरीदारी करना शुभकारी रहता है।

loksabha election banner

चंद्रमा स्वयं की राशि कर्क में रहेगा। इससे दिन की शुभता और बढ़ जाएगी। ऐसे शुभ योग में भूमि, भवन और वाहन खरीदारी के साथ ही नया कारोबार शुरू करना श्रेष्ठ होता है। पूॢणमा का व्रत रखने से दरिद्रता दूर होती है। इस बार सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक का समय पूजा-पाठ के लिए शुभ रहेगा। खरीदारी के लिए भी पूरा दिन शुभ है। सुविधानुसार किसी भी समय खरीदारी की जा सकती है।

सबसे ज्यादा शुभ पुष्य नक्षत्र
ज्योतिषाचार्य डा. गोपाल दत्त त्रिपाठी ने बताया कि 27 नक्षत्रों में पुष्य को सर्वाधिक शुभ माना जाता है। 28 जनवरी को सूर्योदय से रात तक पुष्य योग रहेगा। पूरे दिन खरीदारी कर सकते हैं। भगवान विष्णु के अधिपत्य वाले दिन गुरुवार को पुष्य नक्षत्र योग होने से उसकी शुभता और बढ़ जाती है। स्वर्ण आभूषण, भूमि, भवन, वाहन व अन्य गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदी करना समृद्धिदायी होता है।

तीन बार बनेगा गुरु पुष्य योग
गुरु पुष्य योग साल में तीन से चार बार बनता है। इस साल 28 जनवरी के बाद 25 फरवरी को फिर ये यह योग बनेगा। इसके बाद दीपावली के पहले 28 अक्टूबर को पूरे दिन और फिर 25 नवंबर को सूर्योदय से सूर्यास्त तक ये शुभ संयोग बना रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.