Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update : अगस्त के दूसरे पखवाड़े से मानसून पकड़ सकता है रफ्तार

Kumaon Weather Update उत्तराखंड के बड़े हिस्से में अगस्त में कमजोर मानसून की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के तीन जिलों को छोड़कर अन्य दस जिलों में सामान्य से कम बारिश की रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले जून से जुलाई के मध्य पांच फीसद अधिक बारिश हुई थी।

By Prashant MishraEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 08:25 AM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 08:25 AM (IST)
Kumaon Weather Update : अगस्त के दूसरे पखवाड़े से मानसून पकड़ सकता है रफ्तार
Kumaon Weather Update : अगस्त के दूसरे पखवाड़े से मानसून पकड़ सकता है रफ्तार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : उत्तराखंड के बड़े हिस्से में अगस्त में कमजोर मानसून की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के तीन जिलों को छोड़कर अन्य दस जिलों में सामान्य से कम बारिश की रिकॉर्ड की गई है। जबकि इससे पहले जून से जुलाई के मध्य प्रदेश में सामान्य से पांच फीसद अधिक बारिश हुई थी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगस्त के दूसरे पखवाड़े में मानसून की स्थिति में बदलाव की संभावना है। बांग्लादेश से आंध्र प्रदेश तक ट्रफ रेखा बनने की संभावना है। इससे प्रभाव से 15 से 16 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा। इससे मानसून मजबूत होने से बारिश में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है।

loksabha election banner

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन          अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी       34.0             26.6

नैनीताल        24.0            13.0

मुक्तेश्वर       20.4            15.7

चम्पावत       27.2             20.1

अल्मोड़ा        31.2             22.1

पिथौरागढ़      27.5            19.2

अगस्त में औसत से 34 फीसद कम बारिश

अभी तक अगस्त बारिश के लिहाज से निराश करने वाला रहा है। एक अगस्त से 12 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में सामान्य से 34 फीसद कम बारिश हुई है। कुमाऊं के लिहाज से देखें तो बीते दो सप्ताह में सबसे खराब स्थिति चम्पावत जिले में रही। चम्पावत में सामान्य से 87 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसी तरह अल्मोड़ा में औसत से 32 फीसद, नैनीताल में 34 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 28 प्रतिशत व ऊधमसिंह नगर जिले में औसत से 32 फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई। बागेश्वर एकमात्र जिला रहा, जहां अधिक बारिश हुई है। बीते दो सप्ताह में बागेश्वर में सामान्य से 92 फीसद अधिक बारिश दर्ज की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.