Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में होगा बदलाव, मौसम विभाग ने जारी की ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने शनिवार को कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। विशेषकर बागेश्वर पिथौरागढ़ व नैनीताल जिलों में बारिश होने की उम्मीद है। मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 07:20 AM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 07:20 AM (IST)
Kumaon Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में होगा बदलाव, मौसम विभाग ने जारी की ओलावृष्टि की चेतावनी
पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर ओलावृष्टि होने व मैदान में तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। विशेषकर बागेश्वर, पिथौरागढ़ व नैनीताल जिलों में बारिश होने की उम्मीद है। मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि इससे गर्मी से कोई विशेष राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर ओलावृष्टि होने व मैदान में तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

loksabha election banner

दूसरे दिन भी 38 डिग्री पर अटका रहा पारा

कुमाऊं के मैदानी हिस्सों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। हल्द्वानी का तापमान लगातार दूसरे दिन 38 डिग्री से अधिक बना रहा। अल्मोड़ा के तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। इससे जिले में मौसम बेहतरीन हो गया है। पिथौरागढ़ के तापमान में थोड़ी तेजी आई है। पर्यटक स्थल नैनीताल का तापमान भी थोड़ा ऊपर पहुंच गया है। शुक्रवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हवा की दिशा बदली तो गिरेगा पारा

हवा की दिशा बदलती है तो अगले दो दिन बाद तापमान में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह के मुताबिक 20 अप्रैल के बाद तापमान में फिर से तेजी आने लगेगी।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन       अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी      38.1         15.6

नैनीताल     28.0         16.0

मुक्तेश्वर    26.9         11.7

अल्मोड़ा    30.7         11.5

चम्पावत    26.0         8.3

पिथौरागढ़  29.1         11.2

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.