Move to Jagran APP

सल्ट की जनता में कांग्रेस के खिलाफ है गुस्सा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता ने सल्ट उप चुनाव में स्वर्गीय जीना को श्रद्धांजलि देते हुए अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं करने की बात कही थी। पर अब वह सल्ट में चुनाव लड़ रही है। इससे भी सल्ट की जनता में कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 04:22 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 04:22 PM (IST)
सल्ट की जनता में कांग्रेस के खिलाफ है गुस्सा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
मतगणना के दिन जब रिजल्ट आएगा तो कांग्रेस को अपनी स्थिति का पता लग जाएगा।

जागरण सवांददाता, रामनगर : उतराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं को दायित्व से नवाजा जाएगा। 17 अप्रैल को सल्ट उप चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाने को लेकर चर्चा की जाएगी। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक रामनगर लोनिवि में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सल्ट उपचुनाव में भाजपा अपने संगठन के बलबूते चुनाव जीतेगी। भाजपा ने बूथ में पन्ना प्रमुख तक बनाए हैं। कहा कि स्वर्गीय जीना गांव के कद्दावर नेता है। उनकी जनता में अच्छी छवि थी। इसलिए सल्ट की जनता भाजपा को जीताकर स्वर्गीय जीना को श्रद्धांजलि देगी।

loksabha election banner

कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की संवेदनाएं शून्य हो गई है। पूर्व सीएम हरीश रावत का नाम लिए बगैर कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता ने सल्ट उप चुनाव में स्वर्गीय जीना को श्रद्धांजलि देते हुए अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं करने की बात कही थी। लेकिन अब कांग्रेस का ह्रदय परिवर्तन हो गया है वह सल्ट में चुनाव लड़ रही है। इससे भी सल्ट की जनता में कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा है। मतगणना के दिन जब रिजल्ट आएगा तो कांग्रेस को अपनी स्थिति का पता लग जाएगा। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र चौहान, नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र रावत मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

रुद्रपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के रुद्रपुर प्रथम आगमन पर कार्यक्रताओं ने उनके स्वागत में बाइक रैली निकाली।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व प्रधानमंत्री के जिंदाबाद के नारे लगाए गए। गांधी पार्क में बाइक से कार्यकर्ता पंहुंचे। जहां से प्रदेश अध्यक्ष कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली निकाली। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए सिटी क्लब पहुंचेगी। हालांकि रैली अभी भगत सिंह चौक पहुंची है। रैली में भीड़ देख प्रदेश अध्यक्ष गदगद दिखे। रैली के जरिये कार्यकर्ताओं में मिशन 2022 फतह करने का जज्बा दिखा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.