Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update : न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट, सुबह-शाम के मौसम में घुलने लगी ठंडक

सरोवर नगरी में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे आ गया है। जागेश्वर में तो पारा 14 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि अगले सप्ताह कुमाऊं में मौसम साफ रहने की संभावना है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 06:08 AM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 06:08 AM (IST)
Kumaon Weather Update : न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट, सुबह-शाम के मौसम में घुलने लगी ठंडक
दशहरे के बाद तापमान में और कमी आने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में बदलाव आने लगा है। पूर्वी हवाओं के चलने से तापमान में कमी आई है। विशेषकर न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक नीचे आ गया है। पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों के तापमान में कमी देखने को मिली है। सरोवर नगरी में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे आ गया है। जागेश्वर में तो पारा 14 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि अगले सप्ताह कुमाऊं में मौसम साफ रहने की संभावना है। लोकल प्रभाव से कुछ जगह बूंदाबांदी को छोड़कर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दशहरे के बाद तापमान में और कमी आने की संभावना है। 

loksabha election banner

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान 

स्टेशन         अधिकतम     न्यूनतम 

हल्द्वानी       31.2          22.7

नैनीताल      23.7          14.5

रुद्रपुर         33.2          21.7

गंगोलीहाट    25.7          14.6

अल्मोड़ा       31.2         17.6

पिथौरागढ़     29.8          15.8

जागेश्वर       24.7          13.8

पहाड़ घूमने का मन बना रहे तो ये अच्छा अवसर

कुमाऊं में इस समय मौसम अनुकूल बना हुआ है। खासकर ऐसे पर्यटक जो पहाड़ के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने के शौकीन हैं, उसके लिए यह समय अच्छा है। इस समय पहाड़ों में मौसम साफ है। बारिश की संभावना नहीं है। तापमान भी बहुत अधिक गिरा नहीं है। दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना हो रहा है। ऐसे में नैनीताल, मुक्तेश्वर के अलावा जागेश्वर धाम, देवीधुरा, लोहाघाट, पिथौरागढ़, चौकोड़ी आदि जगहों पर घूमने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.