Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update : हिमालय की बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड, लोहाघाट में 2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

शुक्रवार को चम्पावत जिले के लोहाघाट का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चम्पावत के तापमान में भी कमी आई है। शुक्रवार को पारा 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। कई दिनों बाद फिर से कुमाऊं के पांच जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 06:49 AM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 06:49 AM (IST)
Kumaon Weather Update : हिमालय की बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड, लोहाघाट में 2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पिछले दिनों हुए हिमपात के बाद चल रही बर्फीली हवा ने मौसम में ठंडक घोल दी है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को चम्पावत जिले के लोहाघाट का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चम्पावत के तापमान में भी कमी आई है। शुक्रवार को पारा 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। कई दिनों बाद फिर से कुमाऊं के पांच जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसपास साफ रहेगा। तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। 
प्रमुख स्टेशनों का न्यूनतम तापमान 
नैनीताल           7.0 डिग्री
अल्मोड़ा           5.1 डिग्री
मुक्तेश्वर            7.4 डिग्री
लोहाघाट           2.0 डिग्री
चम्पावत           3.2 डिग्री
पिथौरागढ़          8.4 डिग्री
बागेश्वर            9.3 डिग्री
हल्द्वानी            14.8 डिग्री
पंतनगर           11.0 डिग्री
चम्पावत जिले में सुबह शाम पाला गिरने से बढऩे लग
पर्वतीय इलाकों में सुबह व शाम पाला गिरने से ठंड बढऩे लगी है। सुबह के समय गिर रहे पाले के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। धूप चले जाने के बाद दिन के समय भी ठंड लगनी शुरू हो गई है। शील लहर से बचने के लिए लोग दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। सुबह के समय एनएच सहित कई आंतरिक सड़कों पर पाले की सफेद चादर दिखने लगी है।

पाले से सब्जी पौधों को भी नुकसान होना शुरू हो गया है। पिछले एक सप्ताह से सुबह और शाम के समय ठंड काफी अधिक लग रही है। गुरुवार की सुबह आसमान में कुछ देर के लिए बादल छाने से ठंड का प्रकोप ज्यादा रहा। सुबह शाम जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में भी ठंड का अहसास शुरू हो गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.