बीआरओ के जवान को नम आंखों ने दी अंतिम विदाई, अरुणाचल में दुर्घटना में हुई थी मौत
मदन मोहन तिरुवा 40 वर्ष पुत्र दीवान राम अरुणाचल प्रदेश में ग्रीफ में तैनात थे। वह बीआरओ में टेक्नीकल जेसीबी चालक थे। गत बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे ड्यूटी के दौरान पहाड़ टूटकर नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : सड़क हादसे में जान गंवा चुके कपकोट के जवान की सरयू संगम पर पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जिले की पुलिस की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी। इससे पहले परिजनों ने उसे अश्रुपूरित विदाई दी। शवयात्रा में क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ रही। सभी ने नम आंखों से अपने लाल को विदाई दी। पुलिस प्रशासन ने उसके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि दी।
नगर पंचायत कपकोट के वार्ड नंबर दो निवासी मदन मोहन तिरुवा 40 वर्ष पुत्र दीवान राम अरुणाचल प्रदेश में ग्रीफ में तैनात थे। वह बीआरओ में टेक्नीकल जेसीबी चालक थे। गत बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे ड्यूटी के दौरान पहाड़ टूटकर नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। बीआरओ से उनके परिजनों को फोन पर दुर्घटना की जानकारी दी गई। शुक्रवार को ग्रीफ के जवान उसका पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। शनिवार को पहले परिजनों ने अंतिम दर्शन किए।
अश्रपूरित विदाई के बाद सरयू और खीरगंगा तक शवयात्रा निकली। बाद में सरयू संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि उसके भतीजे गणेश राम ने दी। पुलिस के एसओ मोहन लाल ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाया। बीसूका प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट आदि ने श्रद्धांजलि दी।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें