दहेज हत्या के आरोपित पति ने पेड़ से लटककर दे दी जान, पढि़ए क्या है पूरा मामला
मंगलवार को दहेज हत्या के मामले में आरोपित पति ने बुधवार को पेड़ से लटकर जान दे दी। राजस्व पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
By Edited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 11:05 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 12:09 PM (IST)
पिथौरागढ़, जेएनएन : मंगलवार को दहेज हत्या के मामले में आरोपित पति ने बुधवार को पेड़ से लटकर जान दे दी। राजस्व पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
जिला मुख्यालय के नजदीक दौला गांव निवासी कामना कापड़ी की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के पिता कृष्णानंद कापड़ी ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद नवीन कापड़ी और उसकी मां को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को दोनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा कायम कर लिया था। बुधवार को मामले में नामजद नवीन कापड़ी घर से निकला और वापस नहीं लौटा। पुलिस नवीन के मोबाइल नंबर को ट्रेस कर रही थी। मोबाइल की लोकेशन लछैर से आगे खूना क्षेत्र में मिल रही थी। जाजरदेवल के थाना प्रभारी पीआर आगरी, राजस्व पुलिस टीम युवक की खोजबीन के लिए क्षेत्र में पहुंची तो उन्हें सड़क पर युवक की मोटरसाइकिल खड़ी मिली। जंगल में खोजबीन करने पर नवीन का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। राजस्व कर्मियों ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटनास्थल के पास ही एक पेड़ से लटका नवीन का हेलमेट भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने कहा है कि यह मामला बीते रोज दर्ज हुए दहेज हत्या के मामले से ही जुड़ा हुआ है। आगे जांच में इस मामले को भी शामिल किया जाएगा। नवीन की आत्महत्या की जानकारी मिलते ही दौला गांव में शोक की लहर दौड़ गई। तीन दिन के भीतर पति-पत्नी की मौत से लोग सकते में हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें