Kumaon Weather : कुमाऊं में गिरने लगा तापमान, नैनीताल के मुकाबले चंपावत में अधिक ठंड
अक्टूबर का पहला सप्ताह बीतने के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। हवाओं की गति बढ़ने और दिशा उत्तरी होने से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। अधिकांश स्टेशनों में तापमान सामान्य के करीब आ गया है। बुधवार को चंपावत में सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई।
हल्द्वानी, जेएनएन : अक्टूबर का पहला सप्ताह बीतने के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। हवाओं की गति बढ़ने और दिशा उत्तरी होने से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। कुमाऊं के अधिकांश स्टेशनों में तापमान सामान्य के करीब आ गया है। बुधवार को चंपावत में सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई।
अक्टूबर पहले सप्ताह में तापमान बढ़ा हुआ था। अब इसमें धीरे-धीरे कमी आ रही है। पर्यटक स्थल नैनीताल की अपेक्षा चंपावत और अल्मोड़ा में अधिक ठंड है। चंपावत में तापमान दो अंको से नीचे आ गया है। नवंबर पहले सप्ताह तक तापमान में 2 डिग्री की और गिरावट आएगी। गुरुवार सुबह कुमाऊं के सभी जिलों में आसमान साफ है और चटख धूप खिली हुई है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
विभिन्न स्टेशनों का न्यूनतम तापमान
नैनीताल 15.0
पिथौरागढ़ 11.9
बागेश्वर 16.0
चंपावत 9.8
अल्मोड़ा 12.8
मुक्तेश्वर 12.7
हल्द्वानी 19.8
पंतनगर 19.6