Move to Jagran APP

लगातार दूसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी, आज कुछ जगह छाए सकते हैं आंशिक बादल

कुमाऊं में तापमान में एक बार फिर सुधार हुआ है। नैनीताल समेत कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में लगातार दूसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ते तापमान से लोगों को ठिठुरा देने वाली ठंड से राहत मिली है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 08:43 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 08:43 AM (IST)
लगातार दूसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी, आज कुछ जगह छाए सकते हैं आंशिक बादल
लगातार दूसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी, आज कुछ जगह छाए सकते हैं आंशिक बादल

हल्द्वानी, जेएनएन : कुमाऊं में तापमान में एक बार फिर सुधार हुआ है। नैनीताल समेत कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में लगातार दूसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ते तापमान से लोगों को ठिठुरा देने वाली ठंड से राहत मिली है।

loksabha election banner

पिछले सप्ताह वेस्टर्न डिस्टरबेंस सिस्टम प्रभावी होने से समूचा कुमाऊं शीतलहर की चपेट में आ गया था। चंपावत पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया था। बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात भी हुआ था। अब धीरे-धीरे तापमान में सुधार देखने को मिला है।

रविवार को लगातार दूसरे दिन तापमान में तेजी रही। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाने से लेकर आसमान साफ रह सकता है। विशेषकर नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कुछ जगहों पर दोपहर के बाद हल्के बादल छा सकते हैं। शेष जगहों पर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

कहां कितना है तापमान

हल्द्वानी            6.5 डिग्री

नैनीताल           6.0 डिग्री

मुक्तेश्वर            8.1 डिग्री

चंपावत            3.2 डिग्री

पिथौरागढ़        5.6 डिग्री

अल्मोड़ा           3.7 डिग्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.