Move to Jagran APP

Nainital Weather News Update : हिमालय की बर्फीली हवा से बढ़ी गलन, इन जिलों में माइनस में पहुंचा तापमान

Nainital Weather News Update कुमाऊं में अगले सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि कुमाऊं मंडल के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा। उत्तर दिशा की तरफ से आ रही बर्फीली हवा ठंड का असर बरकरार रखेगी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 19 Dec 2021 06:32 AM (IST)Updated: Sun, 19 Dec 2021 06:32 AM (IST)
Nainital Weather News Update : हिमालय की बर्फीली हवा से बढ़ी गलन, इन जिलों में माइनस में पहुंचा तापमान
Nainital Weather News Update : हिमालय की बर्फीली हवा से बढ़ी गलन, इन जिलों में माइनस में पहुंचा तापमान

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Nainital Weather News Update : कुमाऊं में अगले सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि कुमाऊं मंडल के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा। उत्तर दिशा की तरफ से आ रही बर्फीली हवा ठंड का असर बरकरार रखेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर पाला गिरने से शीतलहर का प्रभाव बना रह सकता है। कोहरे व बर्फीली हवा ने कड़ाके की ठंड ला दी है। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान दीर्घ अवधि के औसत से नौ डिग्री कम होकर 14 डिग्री के करीब पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी कमी का सिलसिला जारी है। शनिवार को न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री पहुंच गया। ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

loksabha election banner

प्रमुख जगहों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

स्थल          अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी        14.1           3.2

मुक्तेश्वर       11.6           -0.3

नैनीताल       9.8            2.0

अल्मोड़ा      19.1          -1.7

पिथौरागढ़    16.3          1.2

चम्पावत       13.3         -1.2

बागेश्वर         19.6          3.9

पंतनगर       13.5          5.9

इन स्‍थानों पर चल रही बर्फीली

मुनस्यारी क्षेत्र में उच्च हिमालय में पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, मिलम, नंदा कोट, नंदा देवी सहित सभी स्थानों पर बर्फीला तूफान चल रहा है। उच्च हिमालय में तेज हवाओं के चलते उड़ रही बर्फ को आम भाषा में बर्फीला तूफान कहा जाता है, परंतु इसे स्थानीय लोग हुर कहते हैं। हुर ताजी पाउडर बर्फ के उडऩे को कहा जाता है। तापमान गिरने से इस ऊंचाई पर पाउडर जैसी बर्फ गिरती है। उच्च हिमालय में जब तेज हवा चलती है तो पाउडर की तरह बर्फ हवा के साथ उड़ती है। अमूमन हुर मध्य दिसंबर तक और मध्य मार्च के बाद होने वाले हिमपात के दौरान आते हैं।

शनिवार को दोपहर बाद हुए सूर्यदेव के दर्शन

हल्द्वानी समेत तराई-भाबर क्षेत्र में शनिवार तड़के कोहरा छाया है। कोहरा हल्का होने के बाद दोपहर 12 बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए। बर्फीली हवा शरीर को चुभोती रही। मुक्तेश्वर का पारा शीतकाल में पहली बार शून्य से नीचे पहुंच गया। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त ठंड पड़ रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी सप्ताह बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि ठंड जारी रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर शीतलहर की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह जारी की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.