Move to Jagran APP

Nainital Weather : पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा कुमाऊं के कई क्षेत्रों का तापमान

पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच चुका है ऐसे में सुबह और रात को ठंड और बढ़ गयी है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहेगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 10:49 AM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 10:49 AM (IST)
Nainital Weather : पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा कुमाऊं के कई क्षेत्रों का तापमान
Nainital Weather : पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा कुमाऊं के कई क्षेत्रों का तापमान

हल्द्वानी, जेएनएन : पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच चुका है ऐसे में सुबह और रात को ठंड और बढ़ गयी है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहेगा। उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ हिस्से में कोहरा भी लगना शुरू हो जाएगा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में अल्मोड़ा और चम्पावत में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। जिसके चलते कड़ाके की ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है।

loksabha election banner

सुबह की ठंड से बचने के लिए लोग दोपहर को गुनगुनी धूप से शरीर गर्म रख रहे हैं। इसके अलावा जगह जगह अलाव जलने भी शुरू हो गए हैं। हालांकि तराई और भाबर में फिलहाल अलाव का सहारा नहीं लिया जा रहा है। बाजार में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गयी है। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया कि सामान्य न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होता है। इसमें कुछ गिरावट आने पर सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगती है। यदि यह पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कता है तो सूखी ठंड की शुरुआत हो जाती है।

शहर         न्यूनतम तापमान

हल्द्वानी       8.0

नैनीताल      6.0

मुक्तेश्वर      7.5

पिथौरागढ़    6.2

अल्मोड़ा      3.7

चम्पावत      3.3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.