Move to Jagran APP

Kumaon Weather News Update : लगातार बारिश से तापमान गिरा, कल से शांत हो सकता है मानसून

Kumaon Weather News Update कुमाऊं में जारी बारिश का क्रम जारी है। शनिवार की बारिश से तापमान में कमी आई है। हल्द्वानी का तापमान पांच डिग्री कम हुआ है। अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री व न्यूनतम 23.2 डिग्री पर आ गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 29 Aug 2021 07:50 AM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 07:50 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : लगातार बारिश से तापमान गिरा, कल से शांत हो सकता है मानसून
Kumaon Weather News Update : लगातार बारिश से तापमान गिरा, कल से शांत हो सकता है मानसून

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में जारी बारिश का क्रम जारी है। शनिवार की बारिश से तापमान में कमी आई है। हल्द्वानी का तापमान पांच डिग्री कम हुआ है। अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री व न्यूनतम 23.2 डिग्री पर आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को कुमाऊं मंडल के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार हो सकती है। पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। सोमवार से अगले दो-तीन दिन बारिश में कमी आएगी। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश मिल सकती है।

loksabha election banner

24 घंटे के दौरान बारिश (मिमी में)

नैनीताल 7.0 मिमी

काठगोदाम 21.0 मिमी

डीडीहाट 60.0 मिमी

जौलजीबी 1.5 मिमी

जागेश्वर 1.0 मिमी

चम्पावत 3.5 मिमी

रामनगर 16.0 मिमी

(नोट: शनिवार सुबह 8:30 बजे तक)

नैनीताल जिले की चार सड़कें बंद

बारिश की वजह से नैनीताल जिले की चार सड़कें बंद हुई हैं। सड़क खोलने के लिए बुलडोजर लगाए गए हैं। सभी सड़कों के रविवार को खुलने की संभावना है। आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के मुताबिक निर्माण खंड रामनगर के अधीन आने वाला रामनगर से तल्लीसेठी होते हुए बेतालघाट जाने वाला राज मार्ग, पीएमजीएसवाइ काठगोदाम के अधीन बवला-वलना मार्ग व टकुरा-थराडी मार्ग शनिवार को बंद हो गए थे। पीएमजीएसवाय ज्योलीकोटी के अधीन आने वाला बोहरागांव-देवीधुरा मार्ग 21 अगस्त से बंद चल रहा है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन          अधिकतम       न्यूनतम

हल्द्वानी       27.7              23.2

रुद्रपुर            27.0              23.8

नैनीताल        18.7              16.5

बागेश्वर         26.7              22.1

अल्मोड़ा         26.7              20.0

चम्पावत        24.1              17.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.