सितारगंज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपित गिरफ्तार
14 वर्षीय पुत्री मंगलवार रात शौच के लिए बाहर निकली। इस बीच मलपुरी निवासी अंग्रेज सिंंह पुत्र परमजीत सिंंह व प्रभु सिंंह पुत्र मंजीत सिंंह उसे अगवा कर पास के ही गेहूं के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुत्री को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
जागरण संवाददाता, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) : घर से बाहर शौच करने गई किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता बेहोशी की हालत में खेत में मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पीडि़ता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री मंगलवार रात शौच के लिए बाहर निकली। इस बीच मलपुरी निवासी अंग्रेज सिंंह पुत्र परमजीत सिंंह व प्रभु सिंंह पुत्र मंजीत सिंंह उसे अगवा कर पास के ही गेहूं के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुत्री को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपित फरार हो गए। उधर, काफी देर तक जब पुत्री घर नहीं लौटी तो स्वजन खोज में निकले। खेत में वह बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर उसने पूरी घटना बताई।
इस पर पिता ने आरोपितों के स्वजनों से शिकायत की। लेकिन उन्हें गाली देकर भगा दिया गया। इसके बाद उन्होंने सरकड़ा चौकी में तहरीर दी। चौकी प्रभारी ललित बिष्ट ने बताया कि 14 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों के खिलाफ जांच की गई। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर शुक्रवार को आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें