Move to Jagran APP

Nainital weather forecast : उत्तराखंड में भी टाक्टे तूफान का असर, पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि व मैदान में तेज हवा का अलर्ट

Nainital weather forecast पछुवा हवा चलने से तापमान बढ़ने लगा है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री पहुंच गया है। सामान्य की अपेक्षा यह दो डिग्री अधिक है। इस बार मई में पहली बार तापमान 37 डिग्री के पार पहुंचा है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 08:27 AM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 08:27 AM (IST)
Nainital weather forecast : उत्तराखंड में भी टाक्टे तूफान का असर, पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि व मैदान में तेज हवा का अलर्ट
Nainital weather forecast : उत्तराखंड में भी ताऊ ते तूफान का असर

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Nainital weather forecast : पछुवा हवा चलने से तापमान बढ़ने लगा है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री पहुंच गया है। सामान्य की अपेक्षा यह दो डिग्री अधिक है। इस बार मई में पहली बार तापमान 37 डिग्री के पार पहुंचा है। रविवार का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा और हवा की गति 4.2 किमी प्रति घंटा रही। वहीं, अरब सागर में बना तूफान टाक्टे का असर उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है। विशेषकर 19 व 20 मई को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। मौसम विभाग ने बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। नैनीताल व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं पर ओलावृष्टि हो सकती है।

loksabha election banner

40 किमी की गति से चल सकती है हवा

टाक्टे तूफान रविवार को गोवा के तटीय क्षेत्र से टकरा गया। अब यह तेजी से गुजरात की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 मई की सुबह तूफान के गुजरात के पोरबंदर व महुवा कोस्ट के बीच से गुजरने के आसार हैं। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि टाक्टे का बहुत सशक्त प्रभाव उत्तराखंड में नहीं दिखेगा। हालांकि 19 व 20 मई उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में 40 किमी प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवा चलने की संभावना है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन         अधिकतम        न्यूनतम

हल्द्वानी        38.5               19.0

नैनीताल       21.0               15.0

मुक्तेश्वर        25.8               10.2

अल्मोड़ा       29.0              11.6

चम्पावत       22.0               9.1

पिथौरागढ़     28.8              10.1

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.