Move to Jagran APP

छत पर धूप का आंदोलन लेते हुए सफाई कर्मियों ने दिया धरना, नगर आयुक्त के आश्वासन पर टाला आंदोलन

नियमितीकरण व पदोन्नति की मांग को लेकर आंदोलित सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। नगर निगम कार्यालय के छत पर धूप का आनंद लेते हुए कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना दिया।

By Prashant MishraEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 04:49 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 04:49 PM (IST)
छत पर धूप का आंदोलन लेते हुए सफाई कर्मियों ने दिया धरना, नगर आयुक्त के आश्वासन पर टाला आंदोलन
महापौर के स्वस्थ होने तक कर्मचारियों की मांगों के संदर्भ में वार्ता होना संभव नहीं है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : नगर निगम के नए वार्डों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, पुराने कर्मचारियों के नियमितीकरण व पदोन्नति की मांग को लेकर आंदोलित सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। नगर निगम कार्यालय के छत पर धूप का आनंद लेते हुए कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना दिया। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ की हल्द्वानी शाखा के महामंत्री सुनील चैधरी ने बताया कि वर्तमान में मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला स्वस्थ नहीं हैं।

loksabha election banner

नगर आयुक्त आग्रह पत्र देते हुए कहा है कि महापौर के स्वस्थ होने तक कर्मचारियों की मांगों के संदर्भ में वार्ता होना संभव नहीं है। ऐसे में कर्मचारियों ने आंदोलन को कुछ दिन के लिए टाल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राजौर ने कहा कि संगठन वार्ता के जरिये कर्मचारियों की मांगों का हल निकालने का पक्षधर रहा है। ऐसे में संगठन महापौर के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए उनके स्वस्थ होने की कामना करना है। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश लाला, शाखा अध्यक्ष विनय पाल, अशोक राज, जगदीश भाई, ज्ञान मसीह, जगपाल, अमन, गुड्डू, अतुल मोना, मनजीत, रवींद्र, जितेंद्र, मीरा चिंडालिया, शालू, रिंकी, मीना, गीता, रीना व रीनू आदि मौजूद रहे।

कर्मचारियों में कक्ष को लेकर प्रतिस्पर्धा

नगर निगम के कर्मचारियों में कार्यालय लेने को लेकर वर्षों से प्रतिस्पर्धा रही है। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के पास नगर निगम परिसर में वर्षों से कार्यालय था। कुछ साल पहले अस्तित्व में आए देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने कार्यालय उपलब्ध कराने के लिए दो साल तक लगातार आवाज उठाई। पिछले वर्ष नया भवन बनाकर एक कक्ष देवभूमि कर्मचारी संघ व एक निगम कर्मचारी संघ को दिया गया। अब स्वच्छकार संघ ने अपने कार्यालय कक्ष को बढ़ा करने के साथ महिला इकाई के लिए अलग से कक्ष देने की मांग उठा दी है। हालांकि यह बात दीगर है कि दो साल से कक्ष देने की मांग कर रहे पार्षदों को उनके बैठने के लिए निगम प्रशासन कक्ष उपलब्ध नहीं करा पाया है।

स्वच्छकार कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगें

-नए क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती

-स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों की योग्यता के आधार पर पदोन्नति हो

-कर्मचारियों के देयकों का भुगतान किया जाए

-वाहन चलाने वाले सफाई कर्मियों को चालक का वेतन मिले

-कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा दी जाए

-संघ को निगम स्थित कार्यालय को बढ़ा किया जाए, महिला इकाई को अलग से कार्यालय दिया जाए

-कर्मचारियों का लेखा संगठन को उपलब्ध कराया जाए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.