Move to Jagran APP

Salt by Election : 'सहानुभूति' बनाम 'गांव की चेली', सल्ट में कौन मारेगा बाजी, हो रहा बेसब्री से इंतजार

Salt by Election भाजपा विधायक के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर सहानुभूति गुल खिलाएगी या गांव की चेली कोई नया उलटफेर करेगी। बहरहाल आज रविवार को प्रात आठ बजे से शुरू होने जा रहीगिनती साफ करेगी कि सल्ट का नया विधायक महेश जीना होंगे या गंगा पंचोली।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 08:22 AM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 12:31 PM (IST)
Salt by Election : 'सहानुभूति' बनाम 'गांव की चेली', सल्ट में कौन मारेगा बाजी, हो रहा बेसब्री से इंतजार
सल्ट के कुल 96241 में से 41551 मतदाताओं (ने किसे जनादेश दिया, यह कुछ ही घंटों में नतीजे स्पष्ट करेंगे।

दीप सिंह बोरा, अल्मोड़ा : Salt by Election : सल्ट उपचुनाव की मतगणना को उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बस कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी। यह तो निश्चित है कि बीते चुनाव की तर्ज पर नया विधायक भाजपा या कांग्रेस से ही चुना जाना है। मगर देखना दिलचस्प है कि भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर 'सहानुभूति' गुल खिलाएगी या 'गांव की चेली' कोई नया उलटफेर करेगी। बहरहाल, आज रविवार को प्रात: आठ बजे से शुरू होने जा रही बूथवार मतों की गिनती साफ करेगी कि सल्ट का नया विधायक महेश जीना होंगे या गंगा पंचोली।

loksabha election banner

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की तरह अबकी उपचुनाव में भी भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी में ही सीधा मुकाबला रहा। सत्तापक्ष ने सीट पर कब्जा बरकरार रखने तो विपक्ष ने अपने किले को दोबारा हासिल करने के लिए इस उपचुनाव मेें पूरी ताकत झोंकी थी। भाजपा ने पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र सिंह जीना के नाम पर 'सहानुभूति' कार्ड खेला। वहीं कांग्रेस ने 'गांव की चेली (गांव की बेटी)-गांव का विकास' नारा देकर नया दांव चला था। अब रविवार को कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि सल्ट की जनता जनार्दन ने 'सहानुभूति' को महत्व दिया या उन्होंने 'गांव की चेली' पर भरोसा जताया।

सल्ट उपचुनाव के चुनावी माहौल में मतदान तक नित नए रंग देखने को मिले थे। सत्तापक्ष येन केन प्रकारेण सीट पर कब्जा बरकरार रखने को आतुर दिखा। आलम यह रहा कि भाजपा सरकार के चार सालों की उपलब्धियां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े कार्यों व नीतियां नहीं यहां सत्ताधारी रणनीतिकार 'सहानुभूति' के जरिये साख बचाने को दिन रात एक किए रहे। दूसरी तरफ कांग्रेसी खेमे ने 'गांव की चेली गांव का विकास' का संदेश दे अपने पुराने किले में काबिज होने को जोर लगाया था। भाजपा या कांग्रेस में से किसकी रणनीति काम करेगी, बस कुछ ही देर में चुनाव परिणाम तस्वीर साफ करेंगे। अलबत्ता 'सहानुभूति' बनाम 'गांव की चेली' के द्वंद्व में  सल्ट के कुल 96241 में से 41551 मतदाताओं (महिला वोटर 23470 व पुरुष वोटर 18081) ने किसे जनादेश दिया, यह भी कुछ ही घंटों में नतीजे स्पष्ट करेंगे।

हाल के चुनावों में मतप्रतिशत पर नजर

वर्ष 2007

= कुल मतदाता : 60337

= मत पड़े : 34806

= पुरुष    : 14336

= महिला  : 20440

==========

मत प्रतिशत

= महिला : 63.32

= पुरुष    : 51.09

कुल मतदान : 57.69

=========

वर्ष 2012

= कुल मतदाता : 90722

= मत पड़े : 46901

= पुरुष    : 20106

= महिला  : 20451

==========

मत प्रतिशत

= महिला : 45.67

= पुरुष    : 44.94

कुल मतदान : 51.70

==========

वर्ष 2017

= कुल मतदाता : 95156

= मत पड़े : 43521

= पुरुष    : 18282

= महिला  : 25239

==========

मत प्रतिशत

= महिला : 53.97

= पुरुष    : 37.78

कुल       : 45.74

=========

वर्ष 2021

= कुल मतदाता :  96241

= मत पड़े       : 41551

= महिला       : 23470

= पुरुष         : 18081

==========

मत प्रतिशत

= महिला: 49.88

= पुरुष   : 36.75

कुल   :   43.28 फीसद

(2019 के लोकसभा चुनाव में भी सल्ट की महिलाओं का मतदान प्रतिशत 46.59 व पुरुषों का 30.92 प्रतिशत रहा)

इस बार भी पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं

सल्ट उपचुनाव में 96241 में से 41551 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। खास बात कि इस बार भी हार जीत की पटकक्षा महिलाएं ही लिखेंगी। 49193 पुरुषों में से 18081 बूथ तक पहुंचे। वहीं  47048 में से 23470 महिलाओं ने मतदान में हिस्सा लिया। 2017 के विस चुनाव में 43521 मतदाताओं में से 18282 पुरुष व 25239 महिलाओं ने वोट किया था।

===========

2.46 फीसद कम वोटिंग

इस उपचुनाव में कुल 43.28 फीसद मतदान हुआ। जो 2017 के विधानसभा चुनाव में पड़े 45.74 प्रतिशत मत से 2.46 फीसद कम रहा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.