Move to Jagran APP

आरोप लगाने वालों को सर्जिकल स्ट्राइक में ले जाएं साथ : अभिमन्यु

सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगाठ को भाजपा ने हल्द्वानी में शौर्य दिवस के रूप में मनाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Sep 2018 07:07 PM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 07:07 PM (IST)
आरोप लगाने वालों को सर्जिकल स्ट्राइक में ले जाएं साथ : अभिमन्यु
आरोप लगाने वालों को सर्जिकल स्ट्राइक में ले जाएं साथ : अभिमन्यु

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगाठ को भाजपा ने हल्द्वानी में शौर्य दिवस के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि हरियाणा के वित्त व राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भारतीय सेना देश का गौरव है। सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये हमने पाकिस्तान पर दबाव बनाया। वहीं सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाने वालों पर कैप्टन ने कहा कि ऐसे लोगों को भी सर्जिकल स्ट्राइक के समय ले जाया जाए, तभी इनको भरोसा होगा।

loksabha election banner

शीशमहल के बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में कैप्टन ने कहा कि हम अपने घरों में जवानों के कारण ही सुरक्षित हैं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। कैप्टन ने कहा कि भारतीय जवानों का पराक्रम अदम्य रहा है। विश्व में जहा भी युद्ध हुए हैं, हमारे सैनिकों ने अपना खून बहाया है। आजादी के बाद भारत में भी कई युद्ध हुए, जिसमें जवानों का अद्भुत शौर्य दिखा। भारत रत्‍‌न स्व. अटल जी ने परमाणु परीक्षण सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए किया था। प्रधानमंत्री मोदी सैनिकों व उनके परिवारों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोदी के पीएम बनने के बाद से देश में वन रैंक वन पेंशन लागू हुई। इस योजना में 99 फीसद काम हो गया। एक फीसद काम और होना है। भाजपा सरकार को मजबूत कर आप और अधिक बेहतर की उम्मीद कर सकते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा, देश की रक्षा में राज्य का अलग ही कीर्तिमान है। पूर्व मुख्यमंत्री व सासद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि देश की सत्ता के लिए और सैनिकों के सम्मान के लिए मोदी को और मजबूत करना होगा।

समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा ऐसे वीर सैनिकों पर हमें गर्व है, जिन्होंने अपना अमूल्य समय देश के लिए समर्पित किया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, हमारी सैन्य परंपरा अनुशासित व विशिष्ट है। प्रदेश अजय भट्ट ने कहा कि हमारे सैनिक देव तुल्य हैं। संयोजक पुष्कर सिंह धामी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यह आयोजन सैनिकों के सम्मान के लिए किया गया। पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का सम्मान सेना मेडल प्राप्त करने वाले 183 पूर्व सैनिकों व वीरागनाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त मेजर जनरल आईजेएस बोरा ने की और कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक में राजनीति नहीं होनी चाहिए। समारोह में रहे मौजूद

समारोह में विधायक प्रेम सिंह राणा, संजीव आर्य, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊधमसिंह नगर ईश्वरी प्रसाद गंगवार, पूर्व मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, अनिल डब्बू, तरुण बंसल, मनोज पाठक, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, कैप्टन बीएस रौतेला, कर्नल दर्शन सिंह कार्की, ले. कर्नल बीसी कांडपाल, प्रकाश रावत आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.