Move to Jagran APP

नंदा देवी महोत्सव को लेकर 12 उपसमितियां गठित, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

नैनीताल में आस्था का प्रतीक मां नंदा देवी के महोत्सव की तैयारियों को लेकर 12 उपसमितियों का गठन किया गया है। सितंबर में आयोजित होने वाले नंदा देवी महोत्सव को लेकर बीते दिनों जिला प्रशासन ने आयोजक संस्था श्रीराम सेवक सभा के पदाधिकारियों संग बैठक कर चर्चा की थी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 20 Aug 2021 11:28 AM (IST)Updated: Fri, 20 Aug 2021 11:28 AM (IST)
नंदा देवी महोत्सव को लेकर 12 उपसमितियां गठित, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, नैनीताल : नैनीताल में आस्था का प्रतीक मां नंदा देवी के महोत्सव की तैयारियों को लेकर 12 उपसमितियों का गठन किया गया है। सितंबर में आयोजित होने वाले नंदा देवी महोत्सव को लेकर बीते दिनों जिला प्रशासन ने आयोजक संस्था श्रीराम सेवक सभा के पदाधिकारियों संग बैठक कर चर्चा की थी। तय हुआ था कि फिलहाल सादगी से साथ महोत्सव मनाने जैसी तैयारियां रखी जाएं। डोला भ्रमण और अन्य बिंदुओं पर एक सितंबर को बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। इधर, गुरुवार को श्री राम सेवक सभा अध्यक्ष मनोज साह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें 12 उपसमितियां बनाकर इसके सदस्यों को जिम्मेदारियां बांटी गईं। बैठक में जगदीश बवाड़ी, विमल चौधरी, मुकेश जोशी मंटू, बॉब बजेठा, प्रो. ललित तिवारी, राजेंद्र लाल साह आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

इनकों दी उपसमितियों की जिम्मेदारी

कदली वृक्ष समिति : विमल चौधरी, भीम सिंह कार्की

मूर्ति निर्माण : चंद्र प्रकाश साह

मंडप निर्माण : घनश्याम साह, हिमांशु जोशी, गिरीश जोशी, किशन सिंह नेगी

मंडप व्यवस्था : विमल चौधरी, राजेंद्र बजेठा

पंच आरती : भीम सिंह कार्की

देवी भोग : राजेंद्र बजेठा

सुंदरकांड : कैलाश जोशी, मुकुल जोशी

प्रसाद वितरण : मुकेश जोशी, कमलेश ढौडियाल

मंदिर प्रवेश समिति : राम सेवक सभा

सीधा प्रसारण : प्रो. ललित तिवारी

मूर्ति विसर्जन समिति : राम सेवक सभा

दान पात्र समिति : घनश्याम साह, अशोक साह, विमल साह, राजेंद्र लाल साह

काेविड नियमों के अनुसार होगा महोत्सव

बीते दिनों डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल डीएम गर्ब्याल ने नंदा देवी मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें उन्होंने कहा था किनंदा देवी महोत्सव में जिला प्रशासन आयोजन समिति का हर संभव सहयोग करेगा। उन्होंने कहा था कि महोत्सव कोरोना नियमों के अनुसार ही होगा। बता दें कि नंदा देवी महोत्सव 11 सितंबर से 17 सितंबर तक होगा। डीएम गर्ब्याल ने कहा कि महोत्सव की तैयारी करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.