Move to Jagran APP

रोडवेज की हड़ताल से यात्रियों का निकला तेल

उत्‍तराखंड रोडवेज कर्मियों ने सीधी भर्ती के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे यात्रियों को दर दर की ठोकर खानी पड़ रही है। विभिन्‍न रूटों की बसें काठगोदाम बस अड्डे में खड़ी हैं।

By Thakur singh negi Edited By: Published: Wed, 08 Jun 2016 01:13 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jun 2016 01:18 PM (IST)
रोडवेज की हड़ताल से यात्रियों का निकला तेल

हल्द्वानी, जेएनएन (नैनीताल)। रोडवेज कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। कई रूटों पर बस के पहिए थम गए हैं, ऐसे में यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। भीषण गर्मी में यात्री दर दर भटकने को मजबूर हैं।

loksabha election banner

पढ़ें:- मनरेगा कर्मियों ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोडवेज में सीधी भर्ती के विरोध में उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने विरोध शुरू कर दिया है। यूनियन ने तीन दिन पूर्व हड़ताल का एलान किया था। ऐसे में आज चंपावत, भवाली, नैनीताल समेत दूसरे रूटों पर जाने वाली बस चालकों ने काठगोदाम डिपो में खड़ी कर संचालन ठप कर दिया है।

पढ़ें:- बैंक कर्मी पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

इस कारण यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को वाहन नहीं मिल रहे हैं। हालांकि अभी हड़ताल का खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। पहाड़ से आने वाली बसें हल्द्वानी पहुंच रही हैं। इधर, हल्द्वानी डिपो और काठगोदाम में कर्मचारी यूनियन ने निगम की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

यूनियन का आरोप है कि 10-10 सालों से निगम को सेवा दे रहे संविदा और आउटसोर्स से नियुक्त चालकों को नियमित नहीं किया जा रहा है। वेतन वृद्धि भी नहीं की जा रही है। इस अवसर एस बहुगुणा, कमल पपनई, प्रदीप चौधरी, लक्ष्मण सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

पढ़ें:- सहायक अभियंता ने ऐसा क्या कह दिया कि भड़क गए कर्मचारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.