सरकारी अस्पतालों की बदहाली पर राज्य आंदोलनकारी नाराज, सरकार को लिया आड़े हाथ
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन ने राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर आक्रोश जताया है।
चम्पावत, जेएनएन : उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन ने राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर आक्रोश जताया है। उन्होंने राज्य सरकार से सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती के साथ उपकरणों की व्यवस्था करने की मांग की है।
शनिवार को रामलीला मैदान लोहाघाट में प्रमुख आंदोलनकारी एडवोकेट नवीन मुरारी के नेतृत्व में लोगों ने बीते दिनों पौड़ी व उधमसिंह नगर में उपचार के दौरान हुई जच्चा बच्चा की मौतों को लेकर रोष जताया और मोमबत्त्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धाजंलि दी। लोगों का कहना था कि बीते दिनों पौड़ी गढ़वाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में 23 वर्षीय स्वाति ध्यानी व उधमसिंह नगर के किच्छा की पार्वती देवी की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के कारण मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जिन मातृ शक्ति की बदौलत राज्य बना है उनकी देखरेख की उचित व्यवस्था तक अस्पतालों में नहीं है। आंदोलनकारियों ने अस्पतालों की दशा सुधारने, चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति करने के साथ साथ ही अस्पातालों में चिकित्सा उपकरण की समुचित व्यवस्था करने की मांग की। इस दौरान राजू गड़कोटी, ओंकार धौनी, जीवन सिंह मेहता, भुवन जोशी, बृजेश माहरा, नवीन खर्कवाल, सुरेश ढेक, अर्जुन ढेक, भुवन खर्कवाल आदि शामिल मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें
डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार बोले, पुलिस पर हमला करने वाले उसका पहला दुश्मन
पुलिस कांस्टेबल के फरार हत्यारोपित पर दस हजार का इनाम घोषित