Move to Jagran APP

15 किमी की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवा, उच्‍च हिमालय में माइनस 15 डिग्री तक पहुंचा तापमान

उत्‍तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। जिसका असर मैदानों में महसूस किया जा रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में 10 से 15 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही बर्फीली हवा कपड़ों की मोटी परत को भेदती प्रतीत हो रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 21 Dec 2021 10:31 AM (IST)Updated: Tue, 21 Dec 2021 10:31 AM (IST)
15 किमी की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवा, उच्‍च हिमालय में माइनस 15 डिग्री तक पहुंचा तापमान
15 किमी की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवा, उच्‍च हिमालय में माइनस 15 डिग्री तक पहुंचा तापमान

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : उत्‍तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। जिसका असर मैदानों में महसूस किया जा रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में 10 से 15 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही बर्फीली हवा कपड़ों की मोटी परत को भेदती प्रतीत हो रही है। उच्‍च हिमालयी क्षेत्रों में माइनस छह से लेकर माइनस 15 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। कुमाऊं के अल्मोड़ा व चम्पावत जिले में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। सोमवार को अल्मोड़ा जिले के मटेला में माइनस 3.4 डिग्री तापमान रहा। यह कुमाऊं का सबसे कम तापमान है।

loksabha election banner

पिथौरागढ़ में धूप खिलने के बाद भी लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। उच्च हिमालय में चल रही तेज हवाओं के चलते ताजी बर्फ उड़ रही है। मुनस्यारी से पंचाचूली पर्वतमाला पर तेज हवाओं के साथ पाउडर के रूप में बर्फ उड़ती नजर आ रही है। उच्च हिमालय में चल रही बर्फीली हवा से पूरा जिला ठिठुर रहा है। पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान 0.8 तो हिमनगरी मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच चुका है। कुटी गांव बर्फ से पूरी तरह ढंक गया है। छोटे स्रोत और छोटे प्रवाह जम गए। घरों की छत और पेड़ों पर ओस के कारण गिरने वाला पानी जम गया। पाइप लाइन जम गई। शुक्रवार धूप खिलने से दस बजे बाद पाइप लाइनों से पानी बहने लगा।

उच्‍च हिमालय में माइनस 6 से माइनस 15 तक

जिले में मौसम साफ है धूप भी खिल रही है परंतु शीत का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उच्च हिमालय में इस समय न्यूनतम तापमान माइनस 6 से माइनस 14 तक पहुंच चुका है। तापमान के गिरने से रात को चोटियों में हिमपात हो रहा है। सुबह धूप खिलते ही उच्च हिमालय में तेज हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं के साथ रात को गिरी पाउडर बर्फ उडऩे से उच्च हिमालय बर्फीले तूफान की चपेट में है। उच्च हिमालय में चल रहे बर्फीले तूफान के चलते पूरा जिला हाड़तोड़ ठंड की चपेट में है।

यहां चल रहा है बर्फीला तूफान

मुनस्यारी क्षेत्र में उच्च हिमालय में पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, मिलम, नंदा कोट, नंदा देवी सहित सभी स्थानों पर बर्फीला तूफान चल रहा है। पंचाचूली और राजरंभा में उड़ रही बर्फ मुनस्यसारी से नजर आ रही है। वहीं धारचूला के उच्च हिमालय दारमा और व्यास घाटी में भी कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। ग्लेशियर खिसक कर काफी नीचे तक आ चुके हैं। काली नदी में भी कालापानी से तीन किमी नीचे तक ग्लेशियर पहुंचने लगा है।

उच्च हिमालय में बर्फ उडऩे को हुर कहा जाता है

उच्च हिमालय में तेज हवाओं के चलते उड़ रही बर्फ को आम भाषा में बर्फीला तूफान कहा जाता है, परंतु इसे स्थानीय लोग हुर कहते हैं। बर्फीला तूफान हिमस्खलन से आता है हुर ताजी पाउडर बर्फ के उडऩे को कहा जाता है। तापमान गिरने से इस ऊंचाई पर पाउडर जैसी बर्फ गिरती है। उच्च हिमालय में जब तेज हवा चलती है तो पाउडर के तरह बर्फ हवा के साथ उड़ती है। अमूमन हुर मध्य दिसंबर तक और मध्य मार्च के बाद होने वाले हिमपात के दौरान आते हैं। इस समय तापमान में आई कमी के चलते रात को पाउडर बर्फ और सुबह की हवा के चलते हुर आया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.