Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आज भी हिमपात के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

Kumaon Weather Update सीमांत पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर हिमपात हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 36 घंटों के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बूंदाबांदी व हिमपात की संभावना बनी हुई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 07:28 AM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 07:28 AM (IST)
Kumaon Weather Update: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आज भी हिमपात के आसार, तापमान में आएगी गिरावट
Kumaon Weather Update : उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आज भी हिमपात के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। सीमांत पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर हिमपात हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 36 घंटों के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बूंदाबांदी व हिमपात की संभावना बनी हुई है। कुछ जगहों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह के मुताबिक ऊंचाई वाले इलाकों में हुए हिमपात का असर मौसम पर देखने को मिलेगा। विशेषकर पर्वतीय जिलों के बढ़ते तापमान का सिलसिला थमने और कुछ जगहों पर तापमान में कमी आ सकती है।

loksabha election banner

तराई में छा सकता है कोहरा

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। कुछ जगहों पर कोहरा घना होने की संभावना को देखते हुए वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह जारी की गई है।

22 तक शुष्क रहेगा मौसम

डा. सिंह के मुताबिक तराई-भाबर में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले सप्ताह भी मौसम में बदलाव के आसार नहीं है। विशेष तौर से 22 फरवरी तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव के आसार नहीं हैं, जबकि अधिकतम तापमान बढ़ सकता है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन            अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी             24.7             7.5

नैनीताल            14.8             5.5

मुक्तेश्वर            16.1              5.3

अल्मोड़ा            21.7             5.8

चम्पावत            25.1             3.9

पिथौरागढ़         18.8              6.4

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.