Move to Jagran APP

तस्करों ने देवदार पेड़ों पर चलाई आरी, 15 से अधिक पेड़ काटे

बेतालघाट ब्लाक के नया चौरसा का जंगल तस्करों के निशाने पर आ गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 07:50 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 07:50 PM (IST)
तस्करों ने देवदार पेड़ों पर चलाई आरी, 15 से अधिक पेड़ काटे
तस्करों ने देवदार पेड़ों पर चलाई आरी, 15 से अधिक पेड़ काटे

संसू, गरमपानी : बेतालघाट ब्लाक के नया चौरसा का जंगल तस्करों के निशाने पर आ गया है। तस्करों ने संरक्षित प्रजाति के देवदार के जंगल में घुसपैठ कर करीब 15 से ज्यादा पेड़ों पर आरी चला दी। बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ग्रामीणों के अनुसार बीते कुछ दिनों से देवदार के जंगल से पेड़ों को गिराए जाने की आवाज आ रही थी इसकी सूचना गाव के लोगों को दी। वहीं, ग्रामीणों ने तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माग उठाई है।

loksabha election banner

सोमवार को उपप्रधान कृष्ण कुमार, प्रधान प्रतिनिधि संजय बिष्ट, विजय कुमार, तारा चंद्र जंगल पहुंचे। जंगल की हालत देख पैरों तले जमीन खिसक गई। जंगल में जगह-जगह पेड़ काट डाले गए थे। देवदार के पेड़ के ठूंठ देख ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। आगे बढ़े तो कई पेड़ काट डाले गए थे। ग्रामीणों ने करीब 15 से ज्यादा देवदार के पेड़ों पर आरी चलाए जाने की पुष्टि की है। अंदेशा जताया है कि देवदार के पेड़ों को काट तस्करी की जा रही है। साथ ही खेल लंबे समय से जारी है। ग्रामीणों ने मंगलवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट से मिल मामले में कार्रवाई की माग करने की बात कही है। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि हिलावाली की गई तो सड़क पर उतर कर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

======================

देवदार के पेड़ों को काटना निंदनीय है। तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे लोगों को कतई बख्शा नहीं जाना चाहिए। कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे।

- सविता बिष्ट, ग्राम प्रधान, चौरसा व उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन, बेतालघाट

==========

मामला गंभीर है। जल्द निरीक्षण किया जाएगा। मामले में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। गंभीरता से जाच होगी।

मुकुल शर्मा, रेंजर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.