Move to Jagran APP

श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए आयोध्‍या भेजे जा रहे रजत शिला का हल्द्वानी में हुआ पूजन

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए हल्द्वानी से चांदी की ईंट यानी रजत शिला भेजी जा रही हैं। शहर की प्रमुख धार्मिक संस्था हरि शरणम जन ने यह पहल की है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 10:55 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 10:55 AM (IST)
श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए आयोध्‍या भेजे जा रहे रजत शिला का हल्द्वानी में हुआ पूजन
श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए आयोध्‍या भेजे जा रहे रजत शिला का हल्द्वानी में हुआ पूजन

हल्द्वानी, जेएनएन : अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए हल्द्वानी से चांदी की ईंट यानी रजत शिला भेजी जा रही हैं। शहर की प्रमुख धार्मिक संस्था हरि शरणम जन ने यह पहल की है। हल्द्वानी नाम लिखी हुई रजतशिला का ब्राह्मण मंडली ने दिव्य पूजन किया। संस्था प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाईजी ने कहा कि रजत शिला को श्रीराम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज को भेंट की जाएगी।

loksabha election banner

सोमवार को नगरवासियों ने रजत शिला के दर्शन किए। भगवान वाल्मीकि पार्क में वाल्मीकि समाज ने भव्य तरीके से रजतशिला यात्रा का स्वागत किया। शहर के प्राचीन श्रीराम मंदिर में विधिवत पूजन किया गया। श्रीराम भक्तों ने दर्शन किए। कारखाना बाजार, पटेल चैक, सदर बाजार, तनिष्क शोरूम आदि जगहों पर भक्तों ने रजतशिला के दर्शन किए। इस दौरान महौल जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक बंशीधर भगत, सांसद अजय भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भाईजी की पहल की प्रशंसा की है। इस दौरान अजय राजौर, गोपाल पाल, संजय अग्रवाल, विपिन देववंशी, राजेश देवड़ी, पंडित विवेक शर्मा, विपिन गुप्ता, प्रिया गुप्ता, निलेश देववंशी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.