Move to Jagran APP

साल के सबसे बड़े दिन में इस कारण चंद लम्हों के लिए गायब हो गई परछाई

21 जून अर्थात आज दिन में चंद लम्हे ऐसे भी आए, जब परछाई भी साथ छोड़ गई। ऐसा सूर्य के कर्क रेखा के ठीक ऊपर होने के कारण होता है।

By BhanuEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 06:53 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 05:12 PM (IST)
साल के सबसे बड़े दिन में इस कारण चंद लम्हों के लिए गायब हो गई परछाई
साल के सबसे बड़े दिन में इस कारण चंद लम्हों के लिए गायब हो गई परछाई

नैनीताल, [जेएनएन]: 21 जून अर्थात आज दिन में चंद लम्हे ऐसे भी आए, जब परछाई भी साथ छोड़ गई। ऐसा सूर्य के कर्क रेखा के ठीक ऊपर होने के कारण होता है। यह साल का सबसे बड़ा दिन है। आज के बाद दिन छोटे होने शुरू हो जाएंगे और सूर्य दक्षिणायन हो जाएगा। 

loksabha election banner

यह सामान्य खगोलीय घटना है। पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा करने व अपने अक्ष पर झुके होने के साथ ही अपने अक्ष में घूमने के कारण दिन रात होते हैं और मौसम भी इसी कारण बदलता रहता है। 

उत्तरी गोलार्द्ध में 21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन होता है। आज के दिन सूर्य ठीक सिर के ऊपर आ जाता है। जिसके चलते किसी भी खड़ी वस्तु की परछाई दोपहर के समय चंद क्षणों के लिए नजर नही आई।

आर्यभट्ट प्रेक्षण शोध संस्थान (एरीज) के वैज्ञानिक प्रो. शशिभूषण पांडे का कहना है कि परछाई न दिखाई देने वाली घटना कर्क रेखा के समीपवर्ती क्षेत्रों में होगी। इसके बाद दिन की अवधि कम होनी शुरू हो जाएगी और दिनों के घटने का क्रम अगले छह माह तक जारी रहेगी। इस बीच एक दिन ऐसा भी आता है जब रात-दिन का समय बराबर हो जाता है। 

20 से 22 सितंबर के बीच यह दिन आता है। दिनों के घटने का क्रम 21 दिसंबर तक जारी रहता है और इसके बाद दिन की अवधि पुन: लंबी शुरू हो जाती है। साथ ही सूर्य उत्तरायण हो जाता है। अगले वर्ष का सबसे बड़ा दिन भी 21 जून होगा। 

यह भी पढ़ें: पहाड़ के 100 गांवों को रोशन करेगी 'सूर्य ज्योति'

यह भी पढ़ें: सूर्यदेव की गर्मी से दौड़ेगी साइकिल, करेगी बाइक से मुकाबला

यह भी पढ़ें: 340 किमी प्रति मिनट की रफ्तार से धरती के करीब से गुजरा यह पिंड, जानिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.