एसडीएम ने किया हल्दूचौड़ धान क्रय केंद्र का निरीक्षण
हल्दूचौड़ में एसडीएम ऋचा सिंह ने सोयाबीन फैक्ट्री में उत्तराखंड कोआपरेटिव फेडरेशन द्वारा लगाए गए धान क्रय केकेंद्र का निरीक्षण किया।
संसू, हल्दूचौड़ : एसडीएम ऋचा सिंह ने सोयाबीन फैक्ट्री में उत्तराखंड कोआपरेटिव फेडरेशन द्वारा लगाए गए धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तौल संबंधी तथा किसानों को होने वाली दिक्कतों के संबंध में जानकारी ली।
सोमवार को एसडीएम सिंह सोयाबीन फैक्ट्री स्थित धान क्रय केंद्र पहुंची। जहां पर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से बातचीत की। निर्देश दिए कि किसानों को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। क्रय केंद्र में 510 कट्टे तौल पाई गई। जिसके बाद उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से वार्ता कर धान क्रय केंद्र में आ रही समस्याओं के बारे में पूछताछ की। इस मौके पर भगवानपुर के किसान गिरीश चंद्र तिवारी ने एसडीएम को अपनी समस्या बताई। जिसका उप जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कर दिया। इस दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा आदि थे।