Move to Jagran APP

178 साल का हुआ नैनीताल, जरूरत है यहां के झील और जंगल को बचाने की nainital news

पर्यटन की दृष्टि से देश के खूबसूरत शहरों में शुमार नैनीताल का आज जन्‍मदिन है। सरोवर नगरी 178 साल की हो चुकी है।

By Edited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 01:58 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 10:31 AM (IST)
178 साल का हुआ नैनीताल, जरूरत है यहां के झील और जंगल को बचाने की nainital news
178 साल का हुआ नैनीताल, जरूरत है यहां के झील और जंगल को बचाने की nainital news

नैनीताल, जेएनएन : पर्यटन की दृष्टि से देश के खूबसूरत शहरों में शुमार नैनीताल का आज जन्‍मदिन है। सरोवर नगरी 178 साल की हो चुकी है। लेकिन दुखद बात ये है कि जहां ये दुनिया में अपने नैसर्गिक सौंदर्य के लिए विख्‍यात हैं वहीं अब इस शहर की हवा पानी में प्रदूषण का जहर घुलने लगा है। झील का घटता जल स्तर चिंता बढ़ा रहा है तो बेतरतीब निर्माण बदनुमा दाग बनता जा रहा है। पर्यावरण के दुश्मनों की वजह से शहर की आबोहवा में भी तब्दीली आ रही है। नैनीताल की बसासत के सोमवार को 178 वर्ष पूरे हो गए हैं। इन सालों में विकास कम विनाश अधिक हुआ है।

loksabha election banner

पी बैरन ने की थी नैनीताल की खोज

अनियंत्रित व अवैज्ञानिक विकास से शहर कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो रहा है। 1881 को अंग्रेज व्यापारी पी बैरन ने इस खूबसूरत जगह की महत्ता पहचानी थी। चारों ओर खुबसूरत जंगलों से घिरी नैनी झील का जल स्तर अब धीरे-धीरे कम होते जा रहा है। पाबंदी के बाद भी अंधाधुंध निर्माणों से खूबसूरती पर दाग लग रहा है। पेड़ों को काटकर मकान बनाए जा रहे हैं तो मिट्टी के कट्टों की चिनाई कर पहाड़ी क्षेत्र की ढलान को समतल किया जा रहा है।

प्रकृति का टूटा था कहर

18 सितंबर 1880 को लगातार तीन दिनों तक विनाशकारी भूस्खलन हुआ जिसमें 151 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें 108 भारतीय व 43 लोग यूरोपियन थे। हादसे के बाद अंग्रेजों ने वर्ष 1890 में विभिन्न क्षेत्रों में 65 नालों का निर्माण कराया, जिन्हें शहर की धमनियां कहा गया। जिसके बाद नगर में निर्माण कार्यो पर रोक लगा दी गई थी। नैनीताल में अवैध निर्माणों को रोकने के लिए नब्बे के दशक में झील विकास प्राधिकरण का गठन किया गया। जिसके बाद नगर में भवन बनाने के लिए प्राधिकरण से अनुमति लेनी जरूरी थी। अब अतिक्रमण की वजह से तमाम धमनियों का अस्तित्व मिट चुका है जबकि नालों के माध्यम से गंदगी सीधे झील में जा रही है तो विभिन्न क्षेत्रों में फट रही सीवर लाइन की गंदगी से प्रदूषण भी बढ़ रहा है।

आज आयोजित होगा जन्‍मदिन समारोह

सरोवर नगरी का जन्मदिन पिछले 14 सालों से मनाया जा रहा है। नैनीताल का जन्मदिन मनाने का श्रेय स्थानीय युवा दीपक बिष्ट उर्फ दीपू को जाता है। दीपू वर्तमान में नैनीताल पर शोध कर रहे हैं। दीपू पिछले कई दिनों से जन्मदिन की तैयारियों में जुटे हैं। सोमवार को जन्मदिन समारोह फ्लैट्स मैदान पर अपराह्न दो बजे से होगा। जिसमें मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, विशिष्ट अतिथि अपर प्रमुख वन संरक्षक डॉ कपिल जोशी व विधायक संजीव आर्य होंगे। इस मौके पर सर्वधर्म पूजा, विशिष्टजनों का सम्मान, स्कूली बच्चों को सामग्री वितरण, नैनीताल पर आधारित क्विज के बाद केक काटे जाएंगे। जन्मदिन को सफल बनाने में मारुति नंदन साह, आचार्य केसी सुयाल आदि जुटे हैं।

यह भी पढ़ें :  कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने रची थी लूट की वारदात, सभी सातों आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें :  ठीक हाेने के बाद अचानक से न छोड़े दवा, वरना जिंदा हो उठेगी बीमारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.