Move to Jagran APP

सरिता आर्य बोलीं, बीजेपी की जन‍ विरोधी नीतियों का कांग्रेस को मिलेगा फायदा

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस संगठन से जोड़ें।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 06:14 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 06:14 PM (IST)
सरिता आर्य बोलीं, बीजेपी की जन‍ विरोधी नीतियों का कांग्रेस को मिलेगा फायदा
सरिता आर्य बोलीं, बीजेपी की जन‍ विरोधी नीतियों का कांग्रेस को मिलेगा फायदा

लालकुआं, जेएनएन : उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस संगठन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि दैनिक उपयोग के सामान की आसमान छूती कीमतों से आम आदमी अत्यधिक त्रस्त है, जिसका कांग्रेस को पूरा लाभ मिलेगा।

loksabha election banner

सरिता आर्या यहां अंबेडकर पार्क में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की महिला कांग्रेस की कार्यकर्तियों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के शासन काल में मोदी सरकार ने आम जनता को पूरी तरह परेशान कर दिया है। दैनिक उपयोग होने वाले सामान की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के साथ साथ मजदूर, किसानों, व्यापारियों यहां तक कि निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों पर महंगाई की भारी मार पड़ रही है। जिसके चलते आज लोग भाजपा सरकार से छुटकारा पाने के लिए स्वयं ही कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने लगे हैं। जिसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समय पर लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने नगर महिला काग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तमाम कार्यकर्ताओं को पद सौंपा। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीना रावत व संचालन जीवन कबडवाल ने किया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, पूर्व चेयरमैन राम बाबू मिश्रा, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री उर्मिला मिश्रा, पुष्पा नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष बीना जोशी, प्रदेश सचिव सीमा पाठक, सरोज, पुष्पा पाठक, तुलसी बिष्ट, सरस्वती ऐरी, सरिता जोशी, दीपा बिष्ट, ज्योति शर्मा, नेहा बिष्ट, दीपा लोहनी, जानकी उपाध्याय, सुनीता गंगवार, हेमंत पांडे, केदार दानू सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : यशपाल बोले, गौरा देवी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेंगी छात्राएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.