Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड में सर्वाधिक विधायक निधि खर्च की संजीव आर्य ने, सबसे कम मनोज रावत

प्रदेश चुनावी मोड में है। नेता अपनी दावेदारी भी पेश कर रहे हैं। विकास की बात की जा रही है। लेकिन विधायक अपनी निधि खर्च करने में ही कंजूसी दिखा रहे हैं। बात प्रदेश की करें तो 71 विधायकों में 12 की निधि 70 फीसद से कम खर्च हुई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 07:50 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 05:42 PM (IST)
उत्‍तराखंड में सर्वाधिक विधायक निधि खर्च की संजीव आर्य ने, सबसे कम मनोज रावत
उत्‍तराखंड में सर्वाधिक विधायक निधि खर्च की संजीव आर्य ने, सबसे कम मनोज रावत

जागरण संवाददाता, काशीपुर : प्रदेश चुनावी मोड में है। नेता अपनी दावेदारी भी पेश कर रहे हैं। विकास की बात की जा रही है। योजनाएं भी गिनाई जा रही हैं। लेकिन विधायक अपनी निधि खर्च करने में ही कंजूसी दिखा रहे हैं। बात प्रदेश की करें तो 71 विधायकों में 12 की निधि 70 फीसद से कम खर्च हुई है। 2017 से सितंबर 2021 तक कुल 1256.50 करोड़ निधि उपलब्ध हुई। इसमें से सितंबर 2021 तक केवल 963.40 करोड़ रुपये ही खर्च हो सके। अभी 293.10 करोड़ निधि खर्च होनी शेष है।

loksabha election banner

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड के ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय से विधायक निधि खर्च संबंधी सूचना मांगी थी। इसपर लोक सूचना अधिकारी/उपायुक्त (प्रशासन) हरगोविंद भट्ट ने विधायक निधि वर्ष 2017-18 से 2021-22 का विवरण उपलब्ध कराया। इसमें सितंबर 2021 के अंत तक की विधायक निधि खर्च का विवरण दिया गया है। नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार सबसे कम विधायक निधि खर्च करने में केदारनाथ विधायक मनोज रावत का नाम शामिल है। सर्वाधिक 90 फीसद निधि खर्च वाले नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य हैं।

धन सिंह की निधि 60 फीसद खर्च 60 फीसद निधि खर्च वाले विधायक धन सिंह रावत हैं। 61 से 65 फीसद खर्च वाले विधायकों में महेश नेगी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, सहदेव पुंडीर शामिल हैं। 66 से 70 फीसद वालों में प्रीतम सिंह, मगन लाल शाह, मदन सिंह कौशिक, मुन्ना सिंह चौहान, करन माहरा, पुष्कर सिंह धामी, विनोद चमोली, महेंद्र भट्ट शामिल हैं। 71 से 75 फीसद खर्च करने वाले विधायकों में प्रेमचंद्र, यशपाल आर्य, सुरेन्द्र सिंह जीना, राजकुमार ठुकराल, केदार सिंह रावत, खजान दास, हरवंश कपूर, गोविंद सिंह कुंजवाल, त्रिवेंद्र सिंह रावत, सतपाल महाराज, राजकुमार, विजय सिंह पंवार, सुबोध उनियाल शामिल हैं।

76 से 80 प्रतिशत खर्च वाले विधायकों में राजेश शुक्ला, हरीश सिंह धामी, हरभजन सिंह चीमा, हरक सिंह, उमेश शर्मा, दीवान सिंह बिष्ट, पूरन सिंह फत्र्याल, भारत सिंह चौधरी, इंदिरा हृदयेश, अरविंद पांडेय, आदेश सिंह चौहान (जसपुर), रेखा आर्य, देशराज कर्णवाल, बलवंत सिंह, रितु खंडूरी, सुरेश राठौर, चंद्रा पंत, ममता राकेश, शक्तिलाल शाह, रघुराम चौहान, कैलाश गहतोड़ी, चंदन राम दास शामिल हैं। 81 से 85 फीसद खर्च वाले विधायकों में दिलीप सिंह रावत, गणेश जोशी, यतीश्वरानन्द, बिशन सिंह चुफाल, प्रेम सिंह राणा, मुकेश कोली, जीआइजी मैनन, मीना गंगोला, काजी निजामुद्दीन, प्रीतम सिंह पंवार, संजय गुप्ता, विनोद भंडारी, सौरभ बहुगुणा, प्रदीप बत्रा शामिल हैं। वहीं, कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, राम सिंह कैड़ा, फुरकान अहमद, आदेश चौहान (रानीपुर), बंशीधर भगत, धन सिंह नेगी, नवीन चन्द्र दुम्का, गोपाल सिंह रावत, व संजीव आर्य ने 86 से 90 फीसद निधि खर्च की है।

मंत्रियों की विधायक निधि

नाम सीट खर्च फीसद अवशेष (लाख में)

पुष्कर धामी खटीमा 69 557

बंशीधर भगत कालाढूंगी 87 229

यतीश्वरानन्द हरिद्वार ग्रामीण 81 333

विशन चुफाल डीडीहाट 81 331

यशपाल आर्य बाजपुर 71 519

सतपाल महाराज चैबट्टाखाल 72 495

हरक सिंह रावत कोटद्वार 77 415

डॉ. धनसिंह रावत श्रीनगर 60 717

गणेश जोशी मसूरी 81 346

सुबोध उनियाल नरेन्द्र नगर 75 443

रेखा आर्य सोमेश्वर 78 391

अरविन्द पांडेय बाजपुर 78 394


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.