Move to Jagran APP

Salt By Election Result 2021 : भाजपा के महेश जीना ने मारा मैदान, कांग्रेस की गंगा को 4697 मतों से किया परास्त

Salt By Election Result 2021 सटीक चुनाव प्रबंधन व रणनीति के बूते भाजपा ने कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए चुनावी जंग जीत ली। महेश जीना ने कांग्रेस की गंगा पंचोली को उम्मीद से कहीं ज्यादा 4697 मतों से परास्त किया। महेश को 21874 गंगा को 17177 मत मिले।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 08:37 PM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 10:37 PM (IST)
Salt By Election Result 2021 : भाजपा के महेश जीना ने मारा मैदान, कांग्रेस की गंगा को 4697 मतों से किया परास्त
मतदान प्रतिशत 43.28 रहा था जो वर्ष 2017 के मतदान से 2.16 फीसद कम रहा था।

जागरण संवाददाता, भिकियासैंण (अल्मोड़ा) : Salt By Election Result 2021 : सत्तापक्ष व विपक्ष के लिए नाक का सवाल बने सल्ट उपचुनाव में भाजपा प्रत्यशी महेश जीना ने मैदान मार लिया है। सटीक चुनाव प्रबंधन व रणनीति के बूते भाजपा ने कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए चुनावी जंग जीत ली। महेश जीना ने कांग्रेस की गंगा पंचोली को उम्मीद से कहीं ज्यादा 4697 मतों से परास्त किया। कुल 12 चक्रों में हुई मतगणना में महेश जीना को 21874 जबकि गंगा को 17177 मत मिले। 63 मत निरस्त हो गए। 721 मतदाताओं ने नोटा दबाया।

loksabha election banner

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद सल्ट सीट रिक्त थी। 2022 के सेमीफाइनल माने जा रहे इस उपचुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की प्रतिष्ठा तो पूर्व सीएम हरीश रावत हरदा की साख दांव पर लगी थी। बीती 17 अप्रैल को मतदाताओं ने भाजपा के महेश जीना व कांग्रेस की गंगा पंचोली समेत सात प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद किए थे। 96241 में से 41551 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इनमें 18081 पुरुष व 23470 महिलाएं शामिल रहीं। मतदान प्रतिशत 43.28 रहा था जो वर्ष 2017 के मतदान से 2.16 फीसद कम रहा था।

इधर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रात: सात बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। कुछ राउंड में व्यवधान भी पहुंचा। 12 राउंड की मतगणना के बाद सायं 7.29 बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें महेश जीना विजयी रहे। शाम को नवनिर्वाचित विधायक ने समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाला।

बड़े भाई से बड़े अंतर से हारीं गंगा

वर्ष 2017 के विस चुनाव में दोबारा चुने गए भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद भाजपा ने उन्हीं के बड़े भाई महेश सिंह जीना को मैदान में उतारा था। 'सहानुभूतिÓ बनाम 'गांव की चेली गंगा पंचोलीÓ के इस द्वंद्व में भाजपा जहां सल्ट सीट को बचाने में कामयाब रही। वहीं कांग्रेस को करारा झटका लगा है। 2017 के विस चुनाव में सुरेंद्र सिंह जीना ने 21581 व चिर प्रतिद्वंद्वी गंगा पंचोली ने 18677 मत हासिल किए थे। इस चुनाव में कांग्रेस की गंगा 2904 मतों से हारी थीं। मगर उपचुनाव में स्व. विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना से गंगा पंचोली गुटबाजी से जूझती 4697 मतों के बड़े अंतर से पराजित हुई हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.