आरएसएस ने कोविड काल में असहाय लोगों को कराया भोजन, राशन किट भी उपलब्ध कराया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व सेवा भारती हल्द्वानी ने कोविड काल में जरूरतमंदों की सेवा है। इस बीच संघ ने 921 असहाय लोगों को भोजन कराया। साथ ही 12376 लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। संघ के सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र टीम का हौसला बढ़ाते रहे।
हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व सेवा भारती हल्द्वानी ने कोविड काल में जरूरतमंदों की सेवा है। इस बीच संघ ने 921 असहाय लोगों को भोजन कराया। साथ ही 12376 लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। संघ के सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र टीम का हौसला बढ़ाते रहे।
देवेंद्र ने बताया कि एक मई से निरंतर कोविड रोगियों के परिवारजनों के लिए भोजन व्यवस्था चलाई गई। अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में स्वयंसेवकों की ओर से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया। शवदाह गृह गौलापार में 1740 और 175 आइसोलेट परिवारों में 346 खाद्य पैकेट की व्यवस्था की। संघ के स्वयंसेवकों ने एक मई से 24 घंटे की हेल्पलाइन चलाई है।
इसमें अब तक 110 लोगों ने फोन किया। 22 डाक्टरों के हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए, जो प्रतिदिन चिकित्सकीय परामर्श में जुटे हैं। दवाइयां, ब्लड डोनेशन आदि काम किए गए। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक नरेंद्र, व्यवस्था प्रमुख भगवान सहाय, जिला संघचालक डा. नीलांबर भट्ट, नगर संचालक विवेक कश्यप, जिला प्रचारक विकास, जिला कार्यवाह राहुल, सह जिला कार्यवाह गोधन, शारीरिक प्रमुख सूरज आदि का विशेष सहयोग रहा।
धीमी गति से चल रहे काम को तेज करने के निर्देश
सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को केंद्रीय सड़क निधि के तहत बन रहे रानीबाग पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि काम की गति बहुत धीमी है। इस पर उन्होंने निर्माण एजेंसी को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। यह प्रोजक्ट सात करोडृ 17 लाख रुपये का है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, रेनू अधिकारी, चंदन बिष्ट, लक्ष्मण खाती आदि शामिल रहे।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें