कैंची धाम के मेले को लेकर आज बदला रहेगा वाहनों का रूट
सुप्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में शनिवार को होने वाले मेले में शांति व सुरक्षा के लिए पुलिस की तैयारी पूरी हो गई है। 15 जून को पर्वतीय मार्गो पर आवागमन के रूट में बदलाव किए गए हैं।
By Edited By: Published: Sat, 15 Jun 2019 02:00 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2019 09:39 AM (IST)
हल्द्वानी, जेएनएन : सुप्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में शनिवार को होने वाले मेले में शांति व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे की तैयारी पूरी हो गई है। इसे देखते हुए 15 जून को पर्वतीय मार्गो पर वाहनों के आवागमन के रूट में तब्दीली की गई है। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि वाहन चालक के ओवरलोडिंग करने, तीव्र गति से वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने, दोपहिया वाहन में तीन सवारिया बैठाने व बिना हेलमेट वाहन चलाने आदि यातायात नियमों का पालन न करने पर वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
आज इस रास्ते से जाएंगे वाहन
- हल्द्वानी से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जाने वाले वाहन सुबह पांच बजे से खुटानी मोड़-पदमपुरी-पोखराड़-कश्यालेख-शीतला-मौंना-ल्वेशाल होते हुए क्वारब से अल्मोड़ा को निकलेंगे।
- नैनीताल से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ जाने वाले भारी वाहन भवाली से खुटानी बैंड होते हुए क्वारब से आगे जाएंगे।
- अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से आने वाले वाहन सुबह पांच बजे से क्वारब से ल्वेशाल मौंना-शीतला-पदमपुरी होते हुए खुटानी बैंड से भीमताल की ओर जाएंगे।
- रानीखेत से आने वाले भारी वाहन खैरना से क्वारब होते हुए ल्वेशाल मौंना, पदमपुरी से खुटानी बैंड आकर भीमताल की ओर जाएंगे।
- रानीखेत से हल्द्वानी आने-जाने वाले वाहनों को भवाली से खैरना तक दोनों ओर कॉनवाई में एकल मार्ग पर भेजा जाएगा। यहां होगी पार्किंग, धाम के लिए मिलेगी शटल सेवा
- नैनीताल से आने वाले दोपहिया वाहनों को मशरूम केंद्र निकट पेट्रोल पंप भवाली पर पार्क किया जाएगा। इस स्थान से वन विश्रामगृह तक शटल सेवा संचालित होगी, जिसमें दोपहिया वाहन चालक आवागमन करेंगे। सामान्य यात्रियों के लिए शटल सेवा भवाली चौराहे से संचालित होगी।
- भीमताल से आने वाले दोपहिया वाहन नगर पालिका ग्राउंड भवाली में पार्क होंगे। वन निगम टाल भवाली से शटल सेवा से आवागमन करेंगे। खैरना से आने वाले दोपहिया चालक पेट्रोल पंप खैरना के पास पार्क होंगे और वहीं से शटल सेवा से पनीराम ढाबा तक आएंगे।
- भवाली से कैंची की ओर जाने वाले प्राइवेट वाहन हरतपा रोड पर पार्क होंगे। वहा से शटल सेवा से चालक मुख्य मार्ग तक आएंगे। भवाली से शटल सेवा टैक्सी वाहन वन विश्रामगृह पर सवारी उतार कर वापस भवाली चले जाएंगे।
- खैरना से कैंची कि ओर आने वाले प्राइवेट वाहन पनीराम ढाबा तक आएंगे तथा यात्रियों को उतार कर वापस चले जाएंगे।
यह भी पढ़ें : बाबा नीम करौली के धाम पर उमड़ पड़ी आस्था, सुबह से लगी लंबी कतार

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें